Gadar 2 की सक्सेस के बाद बॉलीवुड में सनी देओल की वापसी, बोलें- ‘मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 अगस्त 2023, 11:32 पूर्वाह्न

Sunny Deol Election 2024: मुझे लगता है कि मैं बतौर एक्टर देश की सेवा करूं, जो मैं करता आ रहा हूं। मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता।

Sunny Deol Election 2024: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। गदर 2 की कमाई के आगे इस साल आई सभी फिल्में एक-एक कर पस्त होती नजर आ रही है। वहीं ग़दर 2 की अपार सफलता के बाद सनी देओल एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। सनी देओल ने अपने सियासी सफर को लेकर भी ब्रेक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता। सनी देओल के इस बयान से यह साफ है कि वह एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी करने वाले हैं।

गदर 2 के साथ छाया सनी देओल का जलवा(Sunny Deol Election 2024)

सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 इन दोनों चौतरफा सुर्खियों में है। फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही धुआंधार कमाई नहीं कर रही, बल्कि सनी देओल की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की अपार सफलता के बाद सनी देओल ने हाल ही में एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में लोकसभा चुनाव में लड़ने के सवाल पर काफी अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कुछ ऐसा कहा कि सभी चौंक गए।

गदर 2 एक्टर- सनी देओल ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में मेरा जो दिल करे वह मैं कर सकता हूं, लेकिन राजनीति में अगर मैं कुछ कमिट कर दूं और उसे पूरा न कर पाऊं… तो मुझे वह बर्दाश्त नहीं होता। मैं ऐसा नहीं कर सकता। अभिनेता बना रहना ही मेरा चुनाव है। मुझे लगता है कि मैं बतौर एक्टर देश की सेवा करूं, जो मैं करता आ रहा हूं। मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता।

ये भी पढ़ें- ‘गदर 2’ में पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर बनें एक्टर पर भड़के लोग, तोड़ दी कार, सदमें में एक्टर ने दिया बड़ा बयान

बता दे सनी देओल संसद के तौर पर लोकसभा सदन में सिर्फ 19% ही उपस्थित हुए हैं। वहीं इसे लेकर बीजेपी सांसद सनी देओल का कहना है कि- जब मैं सांसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं। सभी पार्टियों के नेता बैठे हैं,। लेकिन ये सब यहां कैसा व्यवहार करते हैं जबकि हम दूसरे लोगों से कहते हैं कि- ऐसा व्यवहार मत करो। उन्होंने कहा मुझे यह सब देखकर लगता है कि मैं ऐसा नहीं हूं। इससे बेहतर तो यह होगा कि मैं कहीं और ही चला जाऊं… साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता।

जल्द 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेंगी गदर 2

बता दे इन दिनों सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। पठान के बाद गदर 2 भी 500 करोड़ के टारगेट को जल्द ही छू लेगी। सनी देओल की गदर 2 ने 10 दिन में धुआंधार कमाई करते हुए 389.10 करोड रुपए की कमाई कर ली है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।