धोनी का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे सुनील गावस्कर, Video में देखें माही ने कैसे जीता देश का दिल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 मई 2023, 5:04 अपराह्न

Sunil Gavaskar Get MS Dhoni Autograph: चेपॉर्क में खेले गए आईपीएल 2023 के 61वें मैच की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रही है। इस मैच के दौरान चेन्नई को 6 विकेट में हार का सामना करना पड़ा। यहां एक ओर यह इस सीजन का चेपॉक पर सीएसके का आखिरी मैच था, तो वहीं यह महेंद्र सिंह धोनी का भी आखरी मैच था। इस मैच के बाद धोनी क्रिकेट को पूरी तरीके से अलविदा कह देंगे। मैच खत्म होने के बाद जहां एक ओर धोनी पूरे ग्राउंड के चक्कर लगाते नजर आए, तो वही उन्होंने अपने फैंस को सीएसके की टी-शर्ट भी बांटी। इस दौरान सबसे स्पेशल मूमेंट हो रहा जब भारत के लीजेंट खिलाड़ी सुनील गावस्कर अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे।

धोनी का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे रिंकू सिंह

इस दौरान जैसे ही मैच खत्म हुआ तो धोनी ने पहले पूरे ग्राउंड के चक्कर लगाये और दर्शकों का धन्यवाद किया। इसके बाद रिंकू सिंह और चक्रवर्ती की जर्सी पर धोनी ने अपना ऑटोग्राफ दिया। वहीं इस दौरान धोनी स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों से बातचीत करते भी नजर आए। इसके बाद उन्होंने पूरे ग्राउंड के चक्कर लगाकर फैंस को टीम की टी-शर्ट भी बांटी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह आईपीएल सीरीज में धोनी का आखिरी मैच हो सकता है।

सुनील गावस्कर ने लिया धोनी का ऑटोग्राफ

चेपॉर्क में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी लीग मैच टीम हार गई। इस मैच में चेन्नई को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। वही मैच के बाद कप्तान की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग की पूरी टीम मैदान के चारों ओर चक्कर लगाते हुए फैंस का शुक्रिया अदा करती नजर आई। इस दौरान ग्राउंड के चक्कर लगाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पैर और घुटनों पर नी-कैप पहनी हुई थी और वह उछाल-उछाल कर फैंस को टी-शर्ट बांट रहे थे।

इसी दौरान ग्राउ़ में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर भागते हुए आए और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के पास जाकर उनसे उनका ऑटोग्राफ मांगा। दरअसल गावस्कर जब ग्राउंड में आये तो उन्हें देखकर धोनी थोड़ा लड़खड़ा गए और रुक गए। दोनों ने बीच में कुछ बातचीत की और इसके बाद धोनी की तरफ देखते हुए गावस्कर ने अपनी शर्ट की ओर इशारा किया। धोनी ने मुस्कुराते हुए गावस्कर की शर्ट पर माही लिख दिया। इसके बाद दोनों गले मिले। इस स्पेशल मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कैप्टन कूल धोनी का ये अवतार देख एक बार फिर फैंस माही पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।