इन 6 लड़कों संग रहे सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर के चर्चे, एक के साथ शादी की तस्वीर हुई वायरल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 जून 2023, 3:23 अपराह्न

Sonakshi Sinha Love Affairs: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज 36 साल की हो गई है। सोनाक्षी सिन्हा को इस खास मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हर कोई सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा है। ऐसे में आइए हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि कैसे सलमान खान का हाथ पकड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई सोनाक्षी सिन्हा का नाम अब तक इंडस्ट्री के 6 लोगों को साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं एक के साथ तो उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी बवाल मचा चुकी है।

 Sonakshi Sinha

36 साल की हुई सोनाक्षी सिन्हा

2 जून 1987 को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के घर में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार अदाकाराओं में गिना जाता है। जहां एक ओर सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार अदाकारा माना जाता है, तो वहीं दूसरी ओर वह अपने बिजनेस के जरिए भी लोगों के बीच अच्छी खासी पहचान खड़ी कर चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनका किरदार इतना दमदार था कि आज उन्हें दबंग सोनाक्षी सिन्हा के नाम से जाना जाता है।

सोनाक्षी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लवर्स को लेकर भी खासा चर्चाएं बटोर चुकी है। बता दे सोनाक्षी सिन्हा के लव एंगल में अर्जुन कपूर से लेकर शाहिद कपूर तक का नाम शामिल है। इतना ही नहीं सलमान खान के साथ तो उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी है, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक काफी हंगामा मचाया था।

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने फिल्म तेवर में एक साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नज़दीकियां भी बढ़ने लगी थी। बात इस कदर बढ़ गई थी कि इन दोनों के अफेयर के चर्चे तूल पकड़ने लगे थे। वही कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई। हालांकि जब यह खबर सामने आई तो सोनाक्षी और अर्जुन ने अफेयर से लेकर ब्रेकअप तक की सभी खबरों को अफवाह बताया।

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी ने शाहिद कपूर के साथ आर राजकुमार फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी, जिसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे भी खासा सुर्खियों में रहे थे। वही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहिद और सोनाक्षी का यह रिश्ता शत्रुघ्न को बिल्कुल भी कुबूल नहीं था और यही इनके अलग होने की वजह भी बना।

बंटी सजदेह और सोनाक्षी सिन्हा

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा का नाम बंटी सजदेह के साथ भी काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहते हुए सुर्खियां बटोर चुका है। दोनों की बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ और इसके पीछे की वजह क्या थी… इस बात का खुलासा कभी नहीं हुआ। बता दे बंटी सजदेह सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं। इस हिसाब से वह सलमान खान के साले लगते हैं।

आदित्य श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के अफेयर्स की लिस्ट में एक नाम मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ का भी है, जिन्हें वह कुछ समय के लिए डेट कर चुकी है। हालांकि उनके साथ भी रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों काफी जल्दी अपनी अपनी राहें अलग कर अपने काम में व्यस्त हो गए।

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा

बीते कुछ समय से सोनाक्षी सिन्हा के लव अफेयर्स के चर्चे जहीर इकबाल के साथ खासा सुर्खियों में रहे हैं। दोनों को लगभग कई पार्टी इवेंट में एक साथ देखा जा चुका है। वही जब भी दोनों से एक-दूसरे के डेटिंग विमर्श पर रिएक्शन को लेकर बात की जाती है, तो दोनों इसे टालते नज़र आते हैं।

जब सलमान के साथ वायरल हुई थी शादी की तस्वीरें

इस लिस्ट में एक नाम सलमान खान का भी है। दरअसल बीते कुछ सालों में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें काफी तूल पकड़ चुकी है। इतना ही नहीं दोनों की कुछ एडिट की हुई शादी की तस्वीरें भी काफी ट्रेंड में रह चुकी है। हालांकि यह तस्वीरें झूठी थी, लेकिन इन पर फैंस के रिएक्शन काफी जबरदस्त थे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।