Sonakshi Sinha House: सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान घर, खिड़की से दिखता है समुद्र; कीमत सुन लगेगा झटका

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 मई 2023, 11:29 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha New House: शत्रुघन सिन्हा की लाडली और बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने इस नए घर की कई खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए दिखाया है कि उन्होंने अपने इस आशियाने को सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नए घर के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा के पास 3 आलीशान घर हो गए हैं। ऐसे में आप खुद ही एक्ट्रेस की कामयाबी का अंदाजा लगा सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया घर

असली सोना उर्फ सोनाक्षी सिन्हा का यह नया घर सी फेसिंग फ्लैट है, जो बेहद खूबसूरत और लग्जरियस है। फ्लैट की विंडो से वर्ली सी लिंक साफ नजर आता है। सोनाक्षी ने अपने घर के इस खूबसूरत नजारे को अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए साझा किया है। इस दौरान उन्होंने अपने घर की इन तस्वीरों को साझा करते हुए बताया है कि बड़ा होना जिंदगी में आसान नहीं होता।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का यह फ्लैट बिल्कुल नया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस घर में शिफ्ट किया है और फिलहाल अभी घर में रखा सारा फर्नीचर और दूसरी चीजें पिक है। ऐसे में उनकी तस्वीरों में यह भी साफ झलक रहा है कि वह इन चीजों को लेकर टेंशन में है कि आखिर वह इन सब को कैसे अरेंज करेंगी।

बता दे सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने घर की इन नई तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- पौधे और बर्तन, लाइट्स और गद्दे, फ्लैट्स और कुशन, कुर्सी और टेबल, फोक और चम्मच, सिंक और डिब्बे… यह सब देख कर मेरा सर घूम रहा है… घर बनाना आसान नहीं होता।

3 फ्लैट की मालकिन हो गए हैं सोनाक्षी सिन्हा

बता दे की सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा में गिनी जाती है। यही वजह है कि वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस भी मानी जाती है। सोनाक्षी सिन्हा अब तक तीन घर खरीद चुकी है। यानी वह तीन घरों की मालकिन है। बता दे इससे पहले हाल ही में उन्होंने बांद्रा में भी 4 बीएचके घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में भी उनका एक फ्लैट है, जिसमें वह अपनी मां पूनम और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रहती हैं। बात सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की करे तो बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी की पहली वेब सीरीज दहाड़ रिलीज हुई है, जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।