Sunday, September 24, 2023

बर्थड़े पर सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड ने कहा- I Love You ! एक्टरेस के जवाब ने लुट लिया फैंस का दिल

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस का टाइटल अपने नाम कर चुकी सोनाक्षी सिन्हा 36 साल की हो गई है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने काफी दिलचस्प अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जहीर इकबाल ने इस दौरान सोनाक्षी की एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। वहीं जहीर ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया यह कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर वायरल होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर बेहिसाब अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सोनाक्षी ने भी इस पर काफी दिलचस्प रिएक्शन दिया है।

जहीर इकबाल में किया सोनाक्षी से प्यार का इजहार

सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर जहीर इकबाल ने पोस्ट करते हुए लिखा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना… तुम हमेशा मेरे कंधे पर सिर रख सकती हो, तुम बेस्ट हो दहाड़ती रहो और आगे बढ़ते रहो… ईश्वर करे कि तुम दुनिया को उतना देख सको, जितना किसी को ना देखा हो। तुम हमेशा एक जलपरी की जिंदगी जी सको… हमेशा खुश रहो…। I Love You के साथ में उन्होंने हैशटैग परफेक्ट भी यूज किया है।

सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के प्यार को दी मंजूरी!

जहीर इकबाल के इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं। वहीं इनमें से सबसे ज्यादा ध्यान सोनाक्षी सिन्हा के कमेंट में खींचा है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई सारे हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। उनके रिएक्शन को फॉलो करते हुए वरुण शर्मा, नूपुर सेनन, प्रियंक शर्मा और साकिब सलीम ने भी हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

whatsapp

अफेयर्स के चलते लगातार सुर्खियों में है सोनाक्षी-जहीर

बता दे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बीते काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वही जब भी दोनों से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया जाता है, तो दोनों फ्रेंडजोन टैग के साथ इस बात को टालते नजर आते हैं, लेकिन जहीर इकबाल का यह पोस्ट कुछ और ही कह रहा है।

Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles