विराट-अनुष्का की शादी पर शोएब अख्तर ने ऐसा क्या किया कमेंट, चौतरफा हो रही है बेइज्जती

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी को लेकर हमेशा कोई न कोई हंगामा खड़ा होता ही रहता है। दोनों को उनकी शादी (Virat Kohli And Anushka Sharma Marriage) के लिए कई बार ट्रोल किया जा चुका है, लेकिन दोनों के फैंस हमेशा उनकी जोड़ी को परफेक्ट और फेवरेट जोड़ी करार देते हैं। अनुष्का और विराट (Virat And Anushka) की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। ऐसे में जब भी दोनों की शादी को लेकर कोई बवाल सामने आता है तो दोनों के फैंस उनके सपोर्ट में सामने आते हैं।

वही हाल फिलहाल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Pakistani Cricketer Shoaib Akhtar) ने दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा स्टेटमेंट दिया, जिसे लेकर अब उन्हें चौतरफा किरकिरी झेलनी पड़ रही है। इस कड़ी में ना सिर्फ विराट और अनुष्का के फैन उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, बल्कि साथ ही कईयों ने उनकी बेज्जती भी की है।

अनुष्का-विराट पर कमेंट कर फंसे शोएब

दरअसल हाल ही में शोएब अख्तर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर एक बड़ा कमेंट किया। उन्होंने अनुष्का से शादी के फैसले को विराट कोहली के कैरियर को प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। शोएब अख्तर ने विराट कोहली और अनुष्का की शादी पर कमेंट करते हुए कहा- अगर मैं भारत में होता और एक तेज गेंदबाज होता, तो मैं शादी नहीं करता। मैं अपने क्रिकेट पर फोकस करता… यह मेरी सोच है। यह कोहली का निजी फैसला था। अगर आपने मुझसे पूछा होता तो मैं अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करता।

शोएब बने सोशल मीडिया का शिकार

शोएब अख्तर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अनुष्का और विराट के फैन शोएब को रोल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट के फैंस के रवैया से यह साफ है कि उन्हें शोएब अख्तर का यह बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया। वही इस दौरान कई यूजर्स ने एक-एक कर शोएब को निशाने पर लिया। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- शर्मनाक, विराट कोहली की निजी जिंदगी पर कमेंट कर सबका ध्यान खींचने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पाकिस्तान में नागरिकों और क्रिकेट की दयनीय स्थिति के बारे में बोलना चाहिए।

एक यूजर ने उन्हें याद दिलाया कि- शादी के बाद महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे कप्तानों ने भी क्रिकेट के मैदान में काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। इस दौरान एक ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मैं बताता हूं शादी के बाद कपिल ने WC 83 जीता और शादी के बाद धोनी ने WC 11 जीता… शोएब का यह बयान शर्मनाक है।

साल 2017 में की थी शादी

मालूम हो कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में इटली ने अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। वही दोनों की शादी की खबर से दोनों के फैंस काफी खुश हुए थे। बता दे जनवरी 2021 में अनुष्का और विराट की पहली संतान वामिका का जन्म हुआ था। वामिका जल्द ही 1 साल की होने वाली है। हाल ही में वामिका की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे लेकर फैंस ने भी वामिका पर जमकर अपना प्यार बरसाया था।

Kavita Tiwari