सारा-शुभमन का हग करते हुए फोटो हुआ वायरल, फोटो शेयर कर लिखा- रिलेशन किया कंफर्म; जाने सच्चाई

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 09 नवम्बर 2023, 9:29 अपराह्न

Sara Shubman Gill Photo: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह फोटो देखकर लोग हैरान रह गए.

Sara Shubman Gill Photo: सोशल मीडिया पर डीपफेक का ट्रेंड चल गया है और लगातार कई एक्ट्रेसेस का फोटो वायरल हो रहा है। कई तरह की फेक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। अभी कुछ समय पहले साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मन्दना के फोटो के साथ छेड़छाड़ हुआ। अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था तब तक कैटरीना कैफ के फोटो के साथ भी छेड़छाड़ करके उसे वायरल कर दिया गया। हालांकि सरकार ने डीपफेक मामले में बयान जारी किया है और कहां है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सारा-शुभमन का फोटो हुआ वायरल (Sara Shubman Gill Photo)

इसी बेटी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सारा तेंदुलकर की यह फोटो देखकर लोग हैरान रह गए और इस फोटो को देखते ही यूजर्स भड़क गए। दरअसल सारा तेंदुलकर की फोटो को फोटोशॉप करके उनका फोटो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ बना दिया गया है। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे शुभमन गिल के गले में हाथ डालकर सारा तेंदुलकर खड़ी है।

इस फोटो को धोनी पोपा नाम के एक यूजर की आईडी से शेयर किया गया है। इसके साथ यूज़र ने फोटो शेयर करके लिखा है कि” सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल के साथ अपने रिलेशन को कंफर्म कर दिया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर आज की तरह फैल गई।

हालांकि एक अन्य यूज़र ने सोशल मीडिया पर रियल फोटो को शेयर करके इस फोटो की सच्चाई खोल दी। यूज़र ने सारा और अर्जुन तेंदुलकर की रियल फोटो शेयर की और बताया कि शुभमन के साथ वाली फोटो नकली है। सारा ने यह फोटो खुद अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपने भाई के 24वें बर्थडे पर शेयर किया था। जिसमें अर्जुन कुर्सी पर बैठे हैं और सारा उन्हें हग कर रही है। दोनों भाई बहन इस फोटो में काफी प्यारी लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 170km तक दौडेगी ये इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक, 96kmph की स्पीड के साथ मिलेंगे ये एडवांस फीचर

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।