अमरनाथ यात्रा पर चली सारा अली खान, शिव भक्ति में डूबी एक्ट्रेस की सादगी देख मुरीद हुए लोग; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जुलाई 2023, 12:30 अपराह्न

sara ali khan amarnath: हाल ही में सारा अली खान को जम्मू-कश्मीर में सपोर्ट किया गया, जहां से वह अमरनाथ की यात्रा पर जा रही है।

sara ali khan amarnath: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी भक्ति में डूबी इमेज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक ओर बीते दिनों अपनी फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने केदारनाथ से लेकर लखनऊ के गणेश मंदिर तक के दर्शन कर अपनी तस्वीर और वीडियो के जरिए काफी प्यार बटोरा, तो वही अब शिव भक्ति में डूबी सारा अली खान अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़ी है। दरअसल हाल ही में सारा अली खान को जम्मू-कश्मीर में सपोर्ट किया गया, जहां से वह अमरनाथ की यात्रा पर जा रही है।

अमरनाथ यात्रा पर निकले सारा अली खान(sara ali khan amarnath)

सारा अली खान की अमरनाथ यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में वह अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों के साथ घिरी हुई नजर आ रही है। बता दे यह पहली बार नहीं है, जब सारा अली खान को शिव भक्ति में इस तरह डूबे देखा गया हो। इससे पहले भी वह कई बार भगवान की भक्ति में लीन नजर आ चुकी हैं। वही सारा अली खान का कहना है कि यह सावन का पावन महीना चल रहा है और वह इस दौरान अमरनाथ मंदिर के दर्शन करना चाहती हैं।

बता दे हाल ही में सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। वहीं फिल्म की सफलता के बाद सारा अली खान अमरनाथ की यात्रा पर निकल पड़ी है। इससे पहले वह केदारनाथ में महाकाल के दर्शन करने भी गई थी।

सारा की सादगी ने लुटा फैंस का दिल

इन तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान अमरनाथ के दर्शन करने के लिए डंडे के सहारे से चढ़ाई कर रही है। सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान ने अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू की है। वीडियो में सारा अली खान अपनी टीम और सुरक्षाबलों के बीच घिरी नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गले में लाल चुन्नी और माथे पर लाल टीका लगाया हुआ है। सारा अली खान के शिव भक्ति में डूबे सादे अंदाज की झलकियां सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोर रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।