Tuesday, March 21, 2023
spot_img

Saina Nehwal: कौन हैं साइना नेहनाल के पति पारूपल्ली कश्यप, जाने क्या करते है और कैसा है परिवार?

Saina Nehwal Husband Parupalli Kashyap: भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की जोड़ी खेल जगत की मशहूर जोड़ियों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी। ऐसे में आइए हम आपको साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

whatsapp

Nehwal Husband Parupalli Kashyap

दिलचस्प रही है साइना नेहवाल और कश्यप की लव स्टोरी

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप दोनों ही बैडमिंटन जगत से जुड़े हुए हैं। दोनों सिर्फ बैडमिंटन खेलते ही नहीं है, बल्कि भारत के लिए कई मेडल भी जुड़ चुके हैं। 8 सितंबर 1986 को हैदराबाद में जन्मे पारुपल्ली कश्यप साइना नेहवाल की तरह ही पुलेला गोपीचंद अकैडमी में बैडमिंटन की कोचिंग लिया करते थे। बता दे पारुपल्ली कश्यप हैदराबाद के बिजनेसमैन उदय शंकर और सुभद्रा के बेटे हैं।

Nehwal Husband Parupalli Kashyap

whatsapp-group

2005 में पारुपल्ली कश्यप का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब आंध्र प्रदेश के और से खेलते हुए उन्होंने नेशनल जूनियर ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। ये उनके करियर की शुरुआत थी और इसके एक साल के अंदर ही उन्होंने हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के खिलाड़ी को करारी हार देते हुए सभी को अपने बैडमिंटन खेल से हैरान कर दिया था।

Nehwal Husband Parupalli Kashyap

बैडमिंटन की दुनिया में बॉप पर रहे साइना-कश्यप

इसके बाद पारुपल्ली कश्यप ने एशियन गेम्स 2006 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने जबरदस्त खेल से सभी का दिल जीत लिया। साल 2006 से लेकर 2007 तक उन्होंने कई टूर्नामेंट जीते है। इस दौरान उनका नाम नेशनल चैंपियनशिप के विजेता के तौर पर भी सुर्खियों में रहा। जब उन्होंने नेशनल चैंपियन चेतन आनंद को हराया। यह वह दौर था जब चेतन आनंद का नाम बैडमिंटन की दुनिया में टॉप पर था। वहीं दूसरी ओर साइना नेहवाल का नाम भी 2010 से बैडमिंटन की दुनिया में सुर्खियों में छाने लगा था। इस दौरान साइना नेहवाल ने एक इवेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जीतकर सभी को हैरान कर दिया था।

Nehwal Husband Parupalli Kashyap

एक साथ करियर में जब रचा इतिहास

इस दौरान जहां साल 2012 में पारुपल्ली कश्यप को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया, तो वहीं दूसरी ओर इसी साल सानिया नेहवाल ने लंदन में हुए ओलंपिक में बैडमिंटन सिंगल्स में ब्रोंज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। बता दें इस दौरान ओलंपिक में बैडमिंटन खेलते हुए ब्राउंस मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल पहली भारतीय महिला थी। हालांकि ओलंपिक में इस दौरान पारुपल्ली कश्यप का अच्छा नहीं रहा और वह क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए, लेकिन इसके साथ भी उन्होंने इतिहास रचा और बैडमिंटन के सिंगल्स में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

Nehwal Husband Parupalli Kashyap

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी

बात साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की लव स्टोरी की करें तो बता दे कि दोनों साल 2007-08 से विदेशी टूर पर एक साथ जाने लगे थे। इस दौरान उन्होंने कई टूर्नामेंट में एक साथ शिरकत भी की। दोनों ट्रेनिंग भी एक साथ किया करते थे। खेल के साथ बढ़ती दोनों की नजदीकियां बदलते वक्त के साथ प्यार में बदल गई और बाद में दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी की।

Stay Connected

267,512FansLike
1,200FollowersFollow
1,000FollowersFollow
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIuXogswzqG6Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

Latest Articles