सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की लगी लॉटरी, भारत की इस टीम के साथ खेलने का मिला मौका

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की किस्मत खुल गई है। अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में फर्स्ट क्लास एंट्री (Arjun Tendulkar First Class Debut) मिली है और वह जल्द ही टीम की ओर से मैच खेलने के लिए मौदान में उतरेंगे। मालूम हो कि यह पहली बार है जब अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम (Arjun Tendulkar Entry In Indian Cricket Team) का हिस्सा बनने का मौका मिला है। अर्जुन पहली बार मुंबई की रणजी ट्रॉफी (Arjun Tendulkar In Ranji Team) में टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। बता दें अर्जुन 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच के साथ अर्जुन अपना फर्स्ट क्लास डेब्यु करेंगे।

Arjun Tendulkar
Image Credit- Social Media

रणजी ट्रॉफी में नजर आयेंगे नन्हें तेंदुलकर

जल्द ही रणजी ट्रॉफी (Mumbai Ranji Team) की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम की कमान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कर रहे हैं। इस दौरान वह लगातार दो मैचों में मुंबई की क्रिकेट टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। मुंबई 41वीं बार रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के मामले में क्रिकेट के वह धुआंधार खिलाड़ी थे, जिनका आज भी कोई सानी नहीं है। वही अपने पिता की छवि से बिल्कुल अलग अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है।

Arjun Tendulkar
Social Media

आईपीएल का बनेंगे हिस्सा

अर्जुन फरवरी 2022 में होने वाले आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले हैं। बता दे अर्जुन को नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। बता दे एक सीजन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है। अगले महीने आईपीएल-2022 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को एक बार फिर खरीदा जाएगा।

Arjun Tendulkar
Image Credit- Social Media

गौरतलब है कि मुंबई क्रिकेट संघ ने रणजी ट्राफी के लिए मुंबई की टीम का ऐलान किया है, जिसके कप्तान ओपनर पृथ्वी शॉ रहेंगे। मुंबई इंडियन की इस 20 सदस्यीय क्रिकेट टीम में अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

whatsapp channel

google news

 

Arjun Tendulkar

हालांकि, हाल-फिलहाल में होने वाले पहले दो मैचों के लिए ही अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि मुंबई की टीम को 13 से 16 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ और 20 से 23 जनवरी को कोलकाता में दिल्ली के खिलाफ दूसरा मैच खेलना है।

Share on