लाल घेरे के बीच सफेद गोला, क्या होता है इसका मतलब? रोड के किनारे दिखे तो ना करें यह गलती

Road Signs: जब भी आप रोड पर चलते हैं तो आपको सिर्फ सामने की सड़क ही नहीं देखना चाहिए, बल्कि सड़क के किनारे लगे निशानों को भी पहचानना चाहिए। इन निशानों के भरोसे ही आप आसानी से गाड़ी चला पाएंगे। आजकल रोड के एक साइन का चर्चा सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा है। यह रोड साइन ब्रिटेन में आम है और अगर कोई भारत का नागरिक ब्रिटेन में गाड़ी चलाएगा तो उसको इसके बारे में जानना चाहिए।

मिरर वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार यह निशान ब्रिटेन में अक्सर देखने को मिलते हैं। लोहे के गोल बोर्ड पर लाल रंग का घेरा बना होता है और इस घेरे के अंदर सफेद रंग का गोला बना होता है। कई बार इसके ऊपर कुछ नहीं लिखा होता है जबकि कभी-कभी इसके नीचे जानकारी लिखी गई होती है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको लगेगा प्रशासन ने इसके ऊपर कुछ नियम नहीं लिखा है या लिखना भूल गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है।

Also Read: अनुष्का शर्मा का ऑडिशन वीडियो वायरल, 18 साल की उम्र मे बेहद मासूम दिख रही है एक्ट्रेस; देखें

जानिए क्या है इस निशान का मतलब (Road Signs)

रिपोर्ट के अनुसार इस चिह्न का अर्थ है आप उस जगह पर गाड़ी नहीं चला सकते. अक्सर इस चिह्न के नीचे दूसरा साइन या जानकारी लिखी गई होती है कि कितने बजे तक आप गाड़ी नहीं ले जा सकते. कई बार ऐसा होता है कि आप यहां पर गाड़ी नहीं चला सकते लेकिन साइकिल चला सकते हैं. अगर आपको ऐसा निशान दिखे तो तुरंत वहां से रास्ता बदल ले।

whatsapp channel

google news

 

भारत में भी दिखता है ऐसा निशान

वैसे तो भारत में भी ऐसे कुछ निशान रोड पर दिख जाते हैं। इसका समझना मुश्किल होता है और कई बार इस पर जानकारी लिखी होती है या ऐसे मार्क बने होते हैं जिसे आसानी से समझा जा सकता है। मगर कुछ कंफ्यूजिंग होते हैं जैसे उल्टा त्रिकोण जो ऊपर के गोली जैसे ही लाल और सफेद निशान में होता है। इसका मतलब होता है पीछे चल रही गाड़ियों को रास्ता दे। यह भारत में अक्सर नजर आता है।

Share on