Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत का जबरदस्त रहा प्रैक्टिस सेशन, सौरव गांगुली ने बताया कब संभालेगे दिल्ली की कप्तानी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 नवम्बर 2023, 8:25 अपराह्न

Rishabh Pant Injury: ऋषभ पंत ने प्रैक्टिस सेशन में वापसी कर ली है। वह गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेट पर खिलाड़ियों के साथ नजर आए।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पिछले साल दिसंबर में एक कर दुर्घटना में गंभीर (Rishabh Pant Injury) रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद कई महीने तक अस्पताल में रहने के बाद ऋषभ पंत ने मैदान पर प्रैक्टिस सेशन में वापसी कर ली है। वह गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सेट के दौरान खिलाड़ियों के साथ नजर आए।

Rishabh Pant Injury: कब मैदान मे वापसी कर रहे ऋषभ पंत

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने  बताया कि भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2024) में खेलते नजर आएंगे। सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत के बारे में ताजा अपडेट देते  हुई कहा कि ऋषभ पंत की अगले साल से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-‘भाभी जी भैया को जल्दी भेजो’, ऋषभ पंत की वापसी के लिए बेताब क्रिकेट फैंस ने गर्लफ्रेंड के वीडियो पर किए कमेंट

पूर्व भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने पत्रकारों से कहा कि ‘वह (ऋषभ पंत) अब ठीक है, अगले आईपीएल सत्र में खेलेगा हालांकि ऋषभ यहां अभ्यास नहीं करेगा, अभी अभ्यास शुरू करने के लिए समय है, जनवरी 2024 तक वह और भी बेहतर हो जाएगा।

ऋषभ पंत होंगे दिल्ली के कप्तान

सौरव गांगुली ने आगे यह भी साफ कर दिया कि आईपीएल के अगले सत्र में दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ही कप्तान रहेंगे। पिछले साल उनकी जगह डेविड वार्नर को कप्तान  बनाया गया था। गांगुली ने कहा कि हम टीम के बारे में बात कर रहे थे, वह कप्तान है इसलिए आगामी नीलामी के संबंध में अपने विचार रखें हैं। वह इसी वजह से यहां आया है ताकि टीम संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप दे सके।

30 दिसंबर 2022 को हुआ था पंत का एक्सीडेंट

बता दे कि ऋषभ पंत ने भारत के लिए अंतिम टेस्ट पिछले दिसंबर में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे। 30 दिसंबर 2022 को अपनी मां से मिलने के लिए दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के समय पंत का एक्सीडेंट हो गया था और कार में आग लग गई थी। हालांकि इस  भयंकर दुर्घटना में ऋषभ पंत चमत्कारिक रूप से बच निकले थे परंतु उन्हें काफी चोट लाई थी। 30 दिन के बाद वह अपने पैर पर खड़ा हो पाए। वह काफी तेजी से अपने आपको ठीक करते हुए कल गुरुवार को दिल्ली टीम के एनसीए में अभ्यास सेशन मे पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Dinesh Karthik: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच दिनेश कार्तिक की चमकी किस्मत, बनाए गए टीम के कप्तान

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।