रिंकू सिंह ने गर्लफ्रेंड को लेकर किया बड़ा खुलासा, बिना शर्ट की तस्वीर शेयर करने की वजह से उठा सवाल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 जून 2023, 5:42 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रिंकू सिंह का नाम धुआंधार बल्लेबाज के तौर पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जाना जाने लगा है।

Rinku Singh On His Girlfriend: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रिंकू सिंह का नाम धुआंधार बल्लेबाज के तौर पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जाना जाने लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर सवाल किया गया। रिंकू सिंह से पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है… इसके जवाब में रिंकू सिंह ने कुछ ऐसा कहा जिससे यह साफ पता चलता है कि फिलहाल वह पूरी तरह से क्रिकेट पर फोकस्ड है।

क्या रिंकू सिंह की कोई गर्लफ्रेंड है

दरअसल हाल ही में रिंकू सिंह ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट किया था। इस फोटो पर लोगों ने भर-भर कर कमेंट किए थे। खासतौर पर लड़कियों को यह तस्वीर बहुत पसंद आई थी। ऐसे में एक मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव में जब रिंकू सिंह से पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा- नहीं मैं अभी सिंगल हूं…।

वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रिंकू सिंह

बता दे 25 साल के रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर छा गए थे। उन्होंने अपनी पूरी आईपीएल जार्नी में 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे। रिंकू अपने इस शानदार प्रदर्शन के जरिए अब आगामी वेस्टइंडीज दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम के t20 में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई कन्फर्मेशन स्टेटमेंट नहीं आया है। बता दे भारतीय क्रिकेट टीम 12 जुलाई से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।