Rakhi Sawant के पति रितेश को मिली जान से मारने की धमकी, पहली पत्नी के खिलाफ करेंगे मेंटल हैरेसमेंट का केस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 जनवरी 2024, 9:34 अपराह्न

लंबे इंतजार के बाद राखी सावंत (Rakhi Sawant) के पति रितेश (Rakhi Sawant Husband Ritesh) लोगों के सामने तो आ गए, लेकिन रितेश की जिंदगी की उलझी गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। हर कोई राखी सावंत और उनके पति रितेश (Rakhi Sawant Marrige) कि यह रहस्यमयी शादी को लेकर परेशान हो गया है। जहां एक ओर रितेश अपनी दोनों शादियों को लेकर हर दिन नए खुलासे कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर रितेश (Rakhi Sawant Husband Ritesh threat) की पहली पत्नी भी उन पर गंभीर आरोप लगा रही है। रितेश ने अब नया खुलासा करते हुए कहा है कि- वह अपनी पहली पत्नी के खिलाफ जल्द ही लीगल एक्शन लेंगे।

Rakhi-Sawant-Ritesh

राखी के रितेश का नया खुलासा

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत के पति रितेश ने कहा कि- स्निग्धा किसी के साथ भाग गई थी और फिर मेरे पास लौट आई। अपने बेटे की वजह से मैंने उसे अपनाया, लेकिन वह फिर भाग गई थी। तब मैंने डायवोर्स फाइल किया था। इसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी दी गई थी, लेकिन मैं अपने बेटे के लिए हमेशा चुप रहा।

पहली पत्नी पर लगाये आरोप

इतना ही नहीं रितेश ने आगे यह भी कहा कि- मैं जरूर उसके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा। मैं अपने बेटे की वजह से कई बार उसके खिलाफ लीगल एक्शन लेने से पीछे हट गया, लेकिन इस बार मैं कानून का रास्ता अपनाउगां। उसके और उसके परिवार के खिलाफ मेंटल हैरेसमेंट का केस फाइल कर करूंगा।

बता दें रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया (Snigdha Priya) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया था कि रितेश उनके साथ मारपीट करते थे और उन्होंने उन्हे घर से भी निकाल दिया था।

About the Author :