बिहार के इन 11 जिलों में आंधी-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Written by: Utkarshi Kumari | biharivoice.com • 08 मार्च 2021, 12:00 अपराह्न

बिहार के मौसम विभाग ने राज्यभर के 11 जिले में वज्रपात और आंधी बारिश की संभावना जताते हुए इसे अलर्ट पर रखा है। एक तरफ बिहार के अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बता दे कि रविवार को भागलपुर राज्य का सबसे अधिक गर्म शहर रहा, जहा अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी जबकि गया सबसे ठंडा रहा जहा का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अगर राजधानी पटना की बात करें तो पटना का अधिकतम तापमान रविवार को 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से कम था।

पर मौषम विभाग ने राज्यभर में अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने बड़े बदलाव का पूर्वानुमान दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 11 जिलों में आंधी और वज्रपात के साथ भारी बारिश की सम्भावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात की सम्भावना जताई गई है वे इस प्रकार हैं : पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, किशनगंज, अररिया,मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया। तो वहीँ कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल मार्च से लेकर जुलाई तक का मौसम बारिश और वज्रपात का माना जाता है, जिसके कारण विशेष सावधानियां बरतने की जरुरत होती है। इन्ही सबको देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट कर दिया है।

मौसम तेजी से शुष्क होता जा रहा है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस दौरान हवा का प्रभाव दक्षिण -पूर्वी,पश्चिमी और पूर्वी दक्षिणी दिशा की और रहेगा। बिहार में रविवार की सुवह से ही मौसम में बदलाव दिखने लगे। एक ओर जहा खिली धुप थी वही लोगो ने थोड़ी ठण्ड का भी एहसास किया और चल रही हवाओं के कारण चादर और ऊनी कपड़े से खुद को ढके दिखे। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जताया है उसके मुताबिक 24 घंटे में हवाएं कई बार अपनी गति बदल रही है और इस वजह से आंधी वज्रपात की सम्भावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार,हवा की गति सुबह में उत्तरी-पूर्वी और फिर दोपहर के बाद तेज धूप में हवा की गति दक्षिण पूर्व हो रही है। इस कारण तेज धूप के बावजूद लोगो को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा, अगले एक हफ्ते तक यह स्थिति बनी रहने की सभावना जताई गई है।

About the Author :