Thursday, June 1, 2023

भोजपुरी गायक को अश्लील सॉन्ग गाना पड़ा महंगा, लोगों ने सिर मुंडवाकर किया ये हाल

भोजपुरी कभी आम लोगो की भाषा हुई करती थी, इसमें आपसी प्रेम , सम्मान और सौहाद्र का भाव हुआ करता था। आरम्भ में भोजपुरी भाषा में बनी फ़िल्मे भी पारिवारिक हुआ करती थी जिसमे बहु, बेटी ,भाभी को बहुत ही इज्जत और तहजीब से संबोधित किया जाता था।

लेकिन कुछ वर्षों से भोजपुरी भाषा अश्लीलता का पर्याय बन गयी है और अब सभ्य और प्रतिष्ठित लोग इससे दूरी बनाने लगे है। पैसे के लिए कुछ भोजपुरी संगीत इस हद तक अश्लील हो गए हैं कि जिसे बोलना भी कोई शरीफ आदमी मुनासिब ना समझे। इसी कड़ी मे एक भोजपुरी और मैथिलि गाने में अश्लीलता परोसना एक गायक को तब भारी पड़ गया जब आक्रोशित लोगों ने टोली बनाकर गायक के घर गए और उसे उठा लाये। लोगों का आक्रोश इतने चरम पर था कि उन्होंने कानून हाथ में लेते हुए उसके बाल मुंडवा दिए और हजामत करे सरेआम पुरे गाँव में घुमाया।

मधेपुरा की घटना

यह पूरी घटना रविवार की है, इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना के भटौनी निवासी लोकल गायक पिंटू दीवाना ने अपने ही पड़ोस के गांव देवीदास टोला और नरकटिया टोला की लड़कियों पर अश्लील टिपण्णी करते हुए गाना गाया। इस गाने की रिकॉर्डिंग मधेपुरा के ही आलमनगर के एक स्टूडियो में की गयी थी। इतना ही नहीं उसने खुद से इस गाने को देवीदास टोला और नरकटिया टोला के कई लोगों को व्हाट्सअप कर दिया। धीरे धीरे यह गाना पुरे प्रखंड में वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने गायक पिंटू को उसके घर से उठाकर देवीदास टोला ले आये, और फिर उसकी आधी मूंछे काटकर और बाल मुंडवाकर देवीदास टोला और नरकटिया टोला घुमाते हुए काली मंदिर तक ले आये इसके बाद उसे दुबारा ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी। गायक ने अपनी गलती स्वीकार भी की है, और उसने अपने साथ हुई घटना की कही शिकायत नहीं की है। इस मामले में डीएसपी उदाकिशुनगंज ने जांच करने और आगे की कारवाई की बात कही है।

whatsapp-group

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles