Priyanka Chopra के भाई ने उनकी सांस के साथ धांसू डांस, Video में मॉर्डन सांस का अवतार देख दंग हुए लोग

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 Jul 2023, 3:18 pm

Denise Jonas And Siddharth Chopra Dance Video Viral: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कैरियर के साथ-साथ अपनी फैमिली क्वालिटी टाइम को इंजॉय कर रहे हैं। हाल फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि इस वीडियो में सिद्धार्थ चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की सास यानी निक जोनस की मां डेनिस जोनस के साथ जमकर डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।

एक ही दिन जन्मे है प्रियंका चोपड़ा का भाई और उनकी सास!

प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में यह बेहद इंटरेस्टिंग कोइंसिडेंस है, कि उनकी सास डेनिस जोनास और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का जन्मदिन एक ही दिन आता है। ऐसे में दोनों ने हाल ही में अपना बर्थडे एक साथ सेलिब्रेट किया, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को अलग-अलग जन्मदिन की विशेष सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनका भाई और उनकी सांस डांस फ्लोर पर एक साथ परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस पोस्ट में दोनों की शानदार बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई है। साथ ही प्रियंका ने इस शानदार पार्टी के लिए निक जोनास को थैंक यू भी कहा है। बता दे प्रियंका चोपड़ा काम के सिलसिले में फिलहाल बाहर है, ऐसे में वह इस बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का हिस्सा नहीं थी।

सिद्धार्थ चोपड़ा और डेनिस जोनास का डांस वीडियो वायरल

सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी बहन के सास डेनिस चोपड़ा के साथ इस वीडियो में जमकर डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- और ये इस तरह से सेलिब्रेट हुआ… थैंक यू निक जोनास, हर सेलिब्रेशन शानदार बनाने के लिए। आप सबको मिस कर रही हूं… वीडियो में डेनिज जोनास और सिद्धार्थ एक-दूसरे के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच का स्पेशल बॉन्ड भी वीडियो में साफ झलक रहा है।

प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म

बात प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की अगली हॉलीवुड फिल्म Heads of State है, जिसकी शूटिंग में इन दिनों वह काफी बिजी है। इस फिल्म में जॉन सीना और इंद्रिश एल्बा उनके साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें Ilya Naishuller द्वारा निर्देशित यह फिल्म लंदन में शूट की जा रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।