प्रभास ने शादी की तारीख से पहले बताई शादी की लोकेशन, बाहुबली की दुल्हनिया कौन होगी?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 जून 2023, 11:31 पूर्वाह्न

Prabhas Wedding Plan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले बाहुबली प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दे आदिपुरुष फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदिपुरुष की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म की हाइप बनाने के लिए फिल्म का एक और ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे फिल्म का फाइनल ट्रेलर कहा जा रहा है।

आदिपुरुष फिल्म में प्रभास प्रभु श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान रावण के अवतार में नजर आ रहे हैं। नए ट्रेलर में इन तीनों के बीच के कई नए डायलॉग और सीन दिखाए गए हैं। हालांकि इन सबके बीच प्रभास एक नई सी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं और यह वजह उनकी शादी है, जिसके प्लान का खुलासा खुद प्रभास ने आदिपुरुष फिल्म के फाइनल ट्रेलर लॉन्च के दौरान किया है।

क्या है बाहुबली प्रभास का शादी का प्लान?

देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक प्रभास जल्द ही शादी कर सकते हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि खुद प्रभास का स्टेटमेंट है। दरअसल प्रभास ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़े सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए इस बार फैंस को एक ऐसा बयान दिया, जिससे उनके बीच प्रभास की दुल्हनिया के नाम को लेकर खलबली मच गई है। दरअसल हाल ही में आदिपुरुष के फाइनल ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब प्रभास से उनके मैरिटल स्टेटस के बारे में सवाल किया गया, तो प्रभास ने काफी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि- मैं तिरुपति में शादी करूंगा।

प्रभास के इस बयान से यह तो साबित हो गया है कि वह अपने वेडिंग वेन्यू को पहले से ही सेट किए बैठे हैं, लेकिन उनकी दुल्हनियां कौन है… यह बात फैंस के बीच इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं बीते कुछ समय से प्रभास और कृति सेनन के लव-अफेयर के चर्चे खासा सुर्खियों में है। ऐसे में लोग यह कयास लगा रहे हैं कि शायद प्रभास कृति सेनन के साथ ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इस बात को लेकर कभी भी कृति सेनन या प्रभास की ओर से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।