पवन सिंह के ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का नया वर्जन मचा रहा धमाल, लड़की के कपड़े पहन लड़कों ने की ऐसी हरकतें; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Pawan Singh Song Lollipop in Web Series UP65: यूपी 65 वेब सीरीज का ट्रेलर 2 दिन पहले ही जारी हुआ है। इस ट्रेलर में आते ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ट्रेलर को देखने के बाद लोगों के बीच इस वेब सीरीज को देखने का क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। बता दे यह वेब सीरीज निखिल सचान के उपन्यास पर आधारित है। इस सीरीज को गगनजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। सीरीज कॉलेज के जीवन पर आधारित है और कॉलेज की मस्ती से लेकर कॉलेज की स्ट्रेस वाली लाइफ की जर्नी को दिखाती है कि किस तरह हर छात्र खासतौर पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों को हर दिन अलग स्ट्रेस से गुजरना पड़ता है।

UP65 सीरीज बनारस को रिफ्लेक्ट करती है। आज इस सीरीज का एक गाना भी रिलीज हो गया है। यह गाना सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू रीक्रिएट वर्जन है, जिस पर लोग काफी मजेदार अंदाज में रियेक्शन देते नजर आ रहे हैं।

यूपी 65 में लॉलीपॉप लागेलू गाने ने मचाया धमाल

भोजपुरी वेब सीरीज यूपी 65 में लॉलीपॉप लागेलू गाने का नया वर्जन देखने को मिलेगा। इस नए वर्जन को दीप्तरका बोस ने गाया है, जबकि इसका ओरिजिनल वर्जन पवन सिंह की आवाज में फिल्माया गया है। इसके म्यूजिक को विनय विनायक ने कंपोज किया है। नए वर्जन में यह गाना कॉलेज के जीवन के एक खास समारोह पर समाहित दिखाया गया है, जो निश्चित रूप से हर किसी को अपने कॉलेज के पुराने दिनों की याद दिला देगा।

सुपरहिट रहा है लॉलीपॉप लागेलू

बता दे लगभग एक दशक पहले इस गाने को पवन सिंह ने गाया था। उस दौरान यह गाना देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पॉपुलर हुआ था। आलम यह है कि लॉलीपॉप लागेलू गाने को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। आज भी कई शादी-समारोह में यह गाना सुनाई देता है। यह गाना सिर्फ भोजपुरिया लोगों को ही नहीं बल्कि देश दुनिया में सभी के फेवरेट गानों में से एक है। वही पवन सिंह के अलावा कई भोजपुरी सितारे भी इसे अलग-अलग अंदाज में गा चुके हैं। ऐसे में अब आप UP65 की वेब सीरीज में तो इसे बिल्कुल ही अलग अंदाज में देखेंगे।

भोजपुरी वेब सीरीज UP65 दिलायेगा कॉलेज के दिनों की याद

UP65 कॉलेज के दिनों के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज है, जिसमें शहर को एक्सप्लोरर करने से लेकर पढ़ाई, शराब पीने और डांस करने जैसे कई नियमों को तोड़ते हुए कॉलेज के लड़कों की जर्नी को दिखाया गया है। इसमें आप देखेंगे कि कैसे नए दोस्त बनाने, प्यार पाने और दिल टूटने के अनुभव से यह कॉलेज के बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में इस सीरीज में कॉलेज की लाइफ जर्नी देखने के बाद इमोशनल होना लाजमी है। UP65 वेब सीरीज आपको काफी पसंद आने वाली है। बता दे यह उपन्यास यूपी 65 बेस्ट सेलिंग किताब पर आधारित है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।