Parineeti Chopra के ससुराल में कौन-कौन हैं? जाने क्या करते हैं परणीति के सास-सुसर और कैसा है लाइफस्टाइल?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 सितम्बर 2023, 11:20 पूर्वाह्न

Parineeti Chopra In Law’s, Raghav Chadha Family: परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कुछ ही दिनों में दोनों पूरे रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे के बंधन में बंध जाएंगे। 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के शाही होटल में ग्रैंड वेंडिग करेंगे। ऐसे में शादी से जुड़ी खबरों पर फैंस की हर नजर टिकी हुई है। इस भी आइये हम आपको बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा के ससुराल में कौन-कौन है और उनके सास-ससुर क्या करते हैं?

क्या करते हैं परिणीति चोपड़ा के सास-ससुर?

परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद है। राघव चड्ढा एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम सुनील चढ़ा है और उनकी मां का नाम अल्का चड्ढा है। राघव चड्ढा के पिता सुनील चड्ढा एक बिजनेसमैन है, वहीं उनकी मां अल्का चड्ढा एक हाउसवाइफ है।

राघव चड्ढा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एक स्कूल से की है। राघव बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे, ऐसे में उन्होंने स्कूल से ही डिबेट फंक्शन में पार्ट लेना शुरू कर दिया था। वही राघव चड्ढा ने अपने कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। इसके बाद में आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए, जहां उन्होंने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स EMBA का कोर्स किया। इसके साथ ही उन्होंने कई अकाउंटेंसी फॉर्म में भी काम किया। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले राघव चढ़ा बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट काम करते थे।

क्या करते हैं राघव चड्ढा के ससुराल वाले?

अब बात परिणीति चोपड़ा की फैमिली यानी राघव चड्ढा के ससुराल की करें, तो बता दे कि परिणीति चोपड़ा भी एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती है। उनके पिता पवन चोपड़ा अंबाला कैंट में सप्लाई का बिजनेस करते हैं। परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा एक हाउसवाइफ है। बता दे रीना चोपड़ा सिंगापुर की रहने वाली है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन

बात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन की करें, तो बता दे कि यह कपल उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में 24 सितंबर को सात फेरे लेगा। बाद में ‘द ताज लेक’ पर कपल की शादी का रिसेप्शन फंक्शन होगा। मालूम हो कि 23 सितंबर को मेहमानों के वेलकम के साथ-साथ लंच पार्टी का आयोजन भी इसी होटल में किया गया है। शादी की तैयारियां जोरों जोरों से चल रही है। वहीं बीती रात यानी 19 सितंबर को परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर भी सामने आई है। इसके बाद से ही फैंस शादी की तस्वीरों और वीडियों को देखने के लिए बेताब है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।