दुल्हन बनने को तैयार परिणीति, जानें राघव-परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख, समय और वेन्यू डिटेल

Parineeti-Raghav Wedding Date And Venue Details: सगाई के बाद से ही हर किसी को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख जानने की बेसब्री थी, जो अब खत्म हो गई है। बता दे आज से ठीक 10वें दिन यानी 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी परिवार और गरीबों की मौजूदगी में होगी। दरअसल हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शादी के कार्ड से यह कंफर्म हो गया है कि दोनों की शादी 24 सितंबर को होने वाली है। ऐसे में आइए हम आपको इस शादी के सभी फंक्शंस के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कहां होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा की शादी(Parineeti-Raghav Wedding )?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। यह शादी उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में होगी। इसके बाद शादी का रिसेप्शन द ताज लेक लोकेशन पर काफी ग्रैंड तरीके से किया जाएगा। शादी के कार्ड में इसकी पूरी डिटेल दी गई है। शादी की इन तारीखों पर पूरी रस्मों-कस्मों के साथ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे के होंगे।

कब है परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी?

शादी के फंक्शन की शुरुआत परिणीति चोपड़ा के चूड़ा सेरेमनी से होगी। परिणीति की चूड़ा सेरेमनी 23 सितंबर को महाराज स्वीट में मनाई जाएगी। इस रूम को परिणीति चोपड़ा ने खुद अपने लिए बुक किया है। इसे जल्द एक्ट्रेस के लिए खासतौर पर तैयार किया जा रहा है। यहां उनकी चूड़ा सेरेमनी के लिए मेहमान भी आएंगे, इसकी थीम ‘Adorn with Love’ रखी गई है।

एक ही दिन में होंगे कई फंक्शन(Parineeti-Raghav Wedding)

  • राघव सेहराबंदी- Threads of Blessings- ताज लेक पैलेस दोपहर 1 बजे
  • बारात निकलने का समय- The Royal Procession- देपहर 2 बजे
  • परिणीति का मंडप में एंट्री- A Pearl White Indian Wedding- लीला पैलेस दोपहर 3 बजे
  • जयमाला का समय- 3.30 बजे
  • फेरे लेने का समय- 4 बजे
  • विदाई का समय- शाम साढ़े 6 बजे
  • रिसेप्शन पार्टी का समय- A night of Amore- लीला पैलेस कोर्टयार्ड रात साढ़े 8 बजे

24 सितंबर को सात फेरे लेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे से हो जाएगी। इस दौरान सबसे पहले राघव चड्ढा की सेहरा बंदी होगी। इसके बाद 2:00 बजे बारात चलेगी और लीला पैलेस पहुंचेगी, जहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शाम 3:00 बजे जयमाला की रस्म निभायेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे फेर होंगे। इसके बाद 6:00 बजे विदाई की रस्म की जाएगी।

whatsapp channel

google news

 

ये भी पढ़ें- तीसरी शादी के चर्चे के बीच पहली पत्नी के साथ नजर आए आमिर खान, लोगों ने कहा- ‘ये तो मां लग रही है’

शादी के सभी फंक्शंस के बाद रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी, जिसकी शुरुआत इसी दिन रात को 8:00 बजे होगी। बता दे रिसेप्शन पार्टी की थीम A night of Amore रखी गई है।

Share on