परिणीति ने लगाई राघव के नाम की मेहंदी, सामने आई राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीर; देखें

Raghav Chaddha-Parineeti Chopra’s wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। 19 सितंबर को इस ग्रैंड ग्रैंड शादी की मेहंदी सेरेमनी के साथ फंक्शन की शुरुआत हुई। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इस फंक्शन का एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें दोनों गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं और साथ में पूरा परिवार भी मौजूद है। एक्ट्रेस के हाथ में मेहंदी दिख रही है। दोनों इस दौरान पेस्टल कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। बता दे इस तस्वीर को परिणीति चोपड़ा के एक फैन क्लब की ओर से शेयर किया गया है।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की मेहंदी की पहली तस्वीर आई सामने

सोशल मीडिया पर फैन क्लब की ओर से शेयर की गई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। फैंस इस शादी की हर झलक देखने के लिए बेताब है। वही इस एक तस्वीर पर फैंस की ओर से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। फिलहाल फैंस को शादी फंक्शन की अन्य तस्वीरें और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है।

कहां होंगे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन?

बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन की शुरुआत दिल्ली से होगी और इसके बाद 23 सितंबर को दोनों उदयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां पर परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की जाएगी। वहीं अगले दिन 24 सितंबर को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सेहराबंदी होगी और दोपहर में राघव चढ़ा अपनी दुल्हनिया परिणीति के लिए बारात लेकर पहुंचेंगे। इसी दिन रात को रिसेप्शन फंक्शन भी रखा गया है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों के साथ-साथ परिवार और कुछ करीबी दोस्ती शामिल होंगे।

क्या परिणीति चोपड़ा की शादी में आएंगी बहन प्रियंका चोपड़ा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा की शादी में उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा 23 सितंबर को भारत आएंगी और आते ही वह सीधा उदयपुर शादी के फंक्शंस में शामिल होंगी। इस दौरान उनकी बेटी मालती मैरी भी उनके साथ होगी। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास अपनी साली परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होंगे या नहीं।

whatsapp channel

google news

 
Share on