पाकिस्तानी बच्चा का भारत के बारे में यह सोच ?आपका दिल जीत लेगा !

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जानता लेकिन इसका ठीक जवाब कोई भी नहीं दे सकता। आए दिनों भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीजफायर के नियमों का उल्लंघन होते रहता है। पाकिस्तान में रहने वाले जैक ने भारत को लेकर जो कहा है उसने सभी का दिल जीत लिया है कार्ल रॉक यूट्यूबर इस समय पाकिस्तान में है। कार्ल रॉक अपने ट्रैवल वीडियो के कारण यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं। वह अपनी वीडियो सीरीज में ज्यादातर जिक्र भारत और साउथ ईस्ट एशिया का करते हैं।

यूट्यूबर पर कार्ल रॉक पाकिस्तान पहुंचे और उन्होंने लोगों से बातचीत की। इस दौरान लाहौर में एक फूड स्टॉल के पास उनकी मुलाकात जैक नाम के एक लड़के से हुई। इस दौरान उन्होंने जैक से पाकिस्तानी संस्कृति और खान-पान को लेकर बात की तभी कार्ल ने सबसे आम मुद्दा उठाया और जैक से भारत के बारे में पूछा। इस पर जैक ने कहा कि उसके कई दोस्त भारत में रहते हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता कई बार इंडिया जा चुके हैं। आखिरी बार उनके पिताजी 6 साल पहले भारत आए थे जहां वो अमृतसर गए थे।

जब यू-ट्यूबर कार्ल रॉक ने जैक से पूछा कि वह भारत के बारे में क्या सोचते हैं तो जैक ने इस प्रश्न के बारे में कहा “हर जगह बुरे और अच्छे लोग होते हैं” इसलिए हम किसी की छवि नहीं बना सकते। इस पर यूट्यूबर ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा सही बात है! इन दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली जैक के पिता ने कार्ल रॉक को भोजन की पेशकश भी की।

भारत आए और यहीं बस गए

आपको बता दें कि Youtuber कार्ल रॉक न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं। वह पहली बार 2013 में भारत आए थे तभी उन्हें भारत अच्छा लगा और वह यहीं बस गए। इतना ही नहीं उन्होंने एक भारतीय लड़की से शादी भी कर ली और राजधानी दिल्ली में सेटल सेटल हो गए।

whatsapp channel

google news

 
Share on