Who is Champai Soren: कौन हैं झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन? ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से हैं मशहूर

झारखंड की राजनीति में नया उलट फेर देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं जीएमएम के विधायकों ने सर्वसम्मति से चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री (Who is Champai Soren) का शपथ लेंगे। आज वह राज्यपाल से मिले भी थे।

बता दे की झारखंड के होने वाली नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से मशहूर हैं। चंपई सोरेन से पहले हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम मुख्यमंत्री के दौर में आगे चल रहा था परंतु पारिवारिक कलह की वजह से चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता बना दिया गया।

Who is Champai Soren: कौन हैं चंपई सोरेन

चंपई सोरेन सरायकेला खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव के निवासी हैं। उनके पिता का नाम सिमल सोरेन है। इनके पिता किसान थे। यह अपने परिवार में सबसे बड़े हैं। दसवीं तक की क्लास करने के बाद इनका विवाह कर दिया गया। शादी के बाद चंपई के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बिहार से झारखंड अलग होने की मांग के दौरान शिबू सोरेन के साथ चंपई भी झारखंड के इस आंदोलन में कूद गए थे और ‘झारखंड टाइगर’ नाम से इसी आंदोलन में मशहूर हुए थे।

झारखंड राज्य निर्माण के बाद चंपई सोरेन ने अपनी सरायकेला से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक कैरियर का आगाज किया। बाद में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. बता दे की बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा के 2 साल 129 दिन के सरकार में चंपई सोरेन कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं। ये 31 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक मंत्री पद पर रहे। इसके बाद राष्ट्रपति  शासन लग गया और फिर हेमंत सोरेन की अगवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी

whatsapp channel

google news

 

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: चंपई सोरेन बनेगें झारखंड के नए सीएम, ED ने हेमंत सोरेन को किया गिरफ्तार

इस सरकार मे भी चंपई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बनाए गए, वहीं दूसरी बार 2019 में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार में चंपई सोरेन को परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया। चंपई सोरेनअभी झामुम के उपाध्यक्ष पद पर भी हैं। अब उन्हें विधायक दल के नेता चुन लिया है जिसके बाद वह झारखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

Share on