OTT Release This Week: इस हफ्ते ये वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर हो रही रिलीज, देखें लिस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 सितम्बर 2023, 8:31 अपराह्न

OTT Release This Week: सितंबर 2023 के दूसरे-तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर कई धमाकेदार वेब सीरीज और जबरदस्त फिल्में आ रही है; देखें लिस्ट

OTT Release This Week: सितंबर 2023 का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। ऐसे में दूसरे और तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार वेब सीरीज और जबरदस्त फिल्में आने वाली है, जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि यह वीकेंड पूरा मसालेदार होगा। अगर आप भी एंटरटेनमेंट के इस फूल डोज का मजा लेना चाहते हैं तो आइये हम आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स, disney+ हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, zee5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते लाइनअप है? बता दे इनमें से कुछ वेब सीरीज सस्पेंस थ्रिलर, रोमांस और एक्शन से भरपूर है। साथ ही कोरियन ड्रामा पसंद करने वाले लोगों को भी इस हफ्ते काफी कुछ नया मिलने वाला है।

OTT Release This Week Check List:-

काला वेब सीरीज

बिजॉय नांबियार की नई वेब सीरीज काला को disney+ हॉटस्टार पर 15 सितंबर को धमाकेदार अवतार में एंट्री करने वाली है। यह वेब सीरीज सस्पेंस से भरपूर है। इसका फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था, जो इस हफ्ते खत्म हो जाएगा।

भोला शंकर फिल्म

वही इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आ रही साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर 15 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। बता दे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन अगर फिर भी आप इसे देखना चाहते हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

बंबई मेरी जान वेब सीरीज

बंबई मेरी जान वेब सीरीज 4 सितंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी। इस वेब सीरीज में गैंगस्टर दारा कादरी की कहानी दिखाई गई है। यह वेब सीरीज एक एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर एंटरटेनमेंट का फुल डोज है। इसमें कृतिका कर्मा, केक मेनन और अश्विन तिवारी भूमिका में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वेब सीरीज में कृतिका कामरा, निवेदिता भट्टाचार्य और अमायरा दस्तूर भी नजर आई हैं।

मिस एजुकेशन

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने जो अगली वेब सीरीज आ रही है, वह भी 15 सितंबर को ही रिलीज की जाएगी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका नाम मैस एजुकेशन है। इस वेब सीरीज की कहानी एक इनफ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। ये सीरीज आपको एक खास सीख देने के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का फूल डोज भी देगी।

एलिमेंटल

वही 13 सितंबर को disney+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली एलिमेंटल एक एनिमेटेड फ़िल्म है। ये फिल्म एक ऐसे शहर की कहानी है, जहां पानी, आग, जमीन और हवा एक साथ रहते हैं। इस फिल्म का प्रीमियम कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। वहीं अब आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी +हॉटस्टार पर 13 सितंबर के बाद देख सकते हैं।

जर्नी ऑफ़ लव 18+

एंटरटेनमेंट का फुल डोज तड़का लेकर जर्नी ऑफ़ लव 18+ की कहानी भी आपको काफी पसंद आने वाली है। इसमें एक युवा पुरुष और महिला की जर्नी दिखाई गई है, जो अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करते हैं। इस दौरान दोनों घर से भाग कर शादी भी करते हैं। इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- शादी टूटने से लेकर 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग प्यार, विवादों में रही है नाना पाटेकर की जिंदगी

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।