बॉलीवुड इंडस्ट्री मे छाया मातम, अक्षय कुमार के करीबी ने दुनिया को कहा अचनाक अलविदा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 सितम्बर 2023, 2:16 अपराह्न

Sunil Shroff Pass Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड एक्टर सुनील श्रॉफ के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

Sunil Shroff Pass Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड एक्टर सुनील श्रॉफ के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। बता दे सुनील श्रॉफ ने गुरुवार की शाम दुनिया को अलविदा कहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील श्रॉफ काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुनील श्रॉफ की आखरी फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काफी जबरदस्त काम किया था।

इन फिल्मों में कम कर चुके हैं सुनील श्रॉफ(Sunil Shroff Pass Away)

बता दे सुनील श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से एक्टिव है। सुनील ने हिंदी सिनेमा जगत की ज्यादातर फिल्मों में सहायक किरदार ही निभाये हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में दीवाना, अंधा युद्ध, द्रोह काल, तथास्तु, ओ माय गॉड 2 जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों में काम किया है। इस दौरान उन्होंने सहायक भूमिका निभाते हुए अपने दमदार अभिनय के लिए काफी तारीफें भी बटोरी है। सुनील श्रॉफ ने अपनी मेहनत और अपनी लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

पंकज त्रिपाठी के साथ शेयर की थी तस्वीर

बता दे सुनील श्राफ ने पंकज त्रिपाठी संग हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था। सुनील श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी अक्सर फैंस के साथ साझा करते थे। बता दे सुनील श्रॉफ फिल्म के अलावा कई बड़े ब्रांड के एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते थे।

ईद के दिन शेयर किया था आखिरी वीडियो

सुनील श्रॉफ अब तक कई विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। एक्टर ने 17 अगस्त 2022 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस पोस्ट में वह ईद सेलिब्रेट करते नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने ईद मुबारक गाने पर हंसते, खिलखिलाते, मुस्कुराते और झूमते-नांचते अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था।

अलविदा सुनील श्रॉफ…

ये भी पढ़ें- शादी टूटने से लेकर 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग प्यार, विवादों में रही है नाना पाटेकर की जिंदगी

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।