बिहार सरकार की ग्रीन इनर्जी से जगमग होगा राजगीर-बोधगया, सरकार की इन शहरों पर भी नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अप्रैल 2022, 5:38 अपराह्न

बिहार सरकार (Biahr Government) के हरित बिजली आपूर्ति प्रोजेक्ट (Green Energy Project)  के मद्देनजर राज्य के 2 बड़े शहर राजगीर और बौद्ध गया में जल्द ही हरित बिजली की आपूर्ति होगी। इसके साथ ही इसमें पटना के कुछ शहर भी शामिल है। बता दें इन शहरों में परंपरागत ताप बिजली संयंत्रों की जगह सौर उपकरण के जरिए बिजली उत्पादित (Bihar Illuminated With Green Energy) की जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए बिजली कंपनी ने भारत सरकार के उपक्रम सोलर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से 25 सालों का 480 मेगावाट बिजली की खरीद का करार भी किया है। बता दें इसमें 150 मेगावाट सोलर बिजली जीआरटी ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आपूर्ति कराई जाएगी, जबकि 330 मेगावाट सौर बिजली एसबी रिन्यूअल 16 प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आपूर्ति होगी।

Bihar Illuminated With Green Energy

बिहार में हरित ऊर्जा के जरिये हो रहा बिजली उत्पादन

हरित ऊर्जा प्रोजेक्ट को लेकर ऊर्जा विभाग का कहना है कि राज्य में फिलहाल विभिन्न सोलर पावर प्लांटों के माध्यम से 128 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के जरिए भी बिहार को 610 मेगावाट सौर ऊर्जा की बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इतना ही नहीं इस क्रम में 200 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट की स्थापना का काम भी तेजी से चल रहा है।

Bihar Illuminated With Green Energy

सरकारी भवनों की छत पर लगाये गए सोलर प्लांट

इस कड़ी में कई जगहों पर काम भी चल रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा योजना के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 7.2 मेगावाट के ऑफ ग्रिड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं और साथ ही 8 जिलों में शिक्षा विभाग के भवनों की छत पर कुल 134 मेगावाट के पावर प्लांट लगाए गए हैं। इस कड़ी में गया के सरकारी भवनों की छतों पर भी 197 किलोवाट ऑफ ग्रिड हाइब्रिड रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना का काम अपने अंतिम चरण पर है। साथ ही राज्य की चीनी मिलों के बगासे आधारित को-जेनरेटिंग यूनिट में लगभग 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

Bihar Illuminated With Green Energy

कब से कब तक मिलेगी बिजली

सरकार द्वारा किए गए करार के मुताबिक कंपनियां सूर्यास्त के बाद और अगले दिन सूर्यास्त से पहले तक भी सौर उपकरण से उत्पादित बिजली की आपूर्ति सभी जगह करेंगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के बाद बिहार भारत का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां दो महत्वपूर्ण शहरों को 24 घंटे बिजली हरित ऊर्जा की आपूर्ति से कराई जाएगी। यह बदलते बिहार की तस्वीर पूरे देश के लिए एक मिसाल बन कर उन्हें हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरित करेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।