कितनी संपत्ति पीछे छोड़ गए है मुलायम सिंह यादव, जाने कितने का लिया था कर्ज?

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा (Mulayam Singh Yadav Death) कह दिया है। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर के साथ-साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते वह बीते 2 अक्टूबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत काफी नाजुक बताई जा रही थी। वही 10 अक्टूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने पीछे अपने कुनबे के लिए समाजवादी पार्टी राजनीतिक विरासत के तौर पर छोड़ गए है। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव 16.52 करोड रुपए की संपत्ति भी पीछे  (Mulayam Singh Yadav Net Worth) छोड़ गए हैं।

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के द्वारा भरे गए अपने हलफनामे में मुलायम सिंह यादव ने अपनी संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी थी, यह लेख उसी के आधार पर प्रकाशित किया गया है।

मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। इसके अलावा वह तीन बार क्रमशः 5 दिसंबर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसंबर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त रहें। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के चलते इसी महीने 2 तारीख को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था।

कितने करोड़ की संपत्ति पीछे छोड़ गए हैं मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव के साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भरे गए चुनावी हलफनामे के आधार पर बात करें, तो बता दें उनकी कुल नेटवर्क 16,52,44,300 करो रुपए की थी। अपनी इस अचल संपत्ति का खुलासा करने के साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी साधना यादव की सालाना कमाई 32.02 लाख रुपए थी।

whatsapp channel

google news

 

बेटे से लिया था 2 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

लोकसभा चुनाव के समय दिए गए हलफनामे के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के पास खुद की कोई कार नहीं थी। करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद भी उनके ऊपर 2,13,80000 रुपए का कर्ज था। हैरान करने वाली बात यह थी कि यह कर्ज उन्होंने खुद अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव से लिया था। हालांकि यह कर्ज उन्होंने क्यों लिया था, इस बात का खुलासा कभी नहीं किया गया।

5 साल में 3 करोड़ रुपए घट गई थी दौलत

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में 5 सालों के अंदर तीन करोड़ रुपए की गिरावट के आंकड़े सामने आए थे, जिसमें कहा गया था कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव की ओर से दाखिल हलफनामे में जो जानकारी दी गई थी उसके मुताबिक उनकी संपत्ति 19,72,59,817 रुपए थी, जो कि साल 2019 के हलफनामे के मुताबिक 16,52,44,300 करोड रुपए रह गई थी।

Share on