Mulayam Singh Yadav का परिवार है देश का सबसे बड़ा सियासी कुनबा, जाने कौन किस पद पर है काबिज

Mulayam Singh Yadav Family Tree: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। 2 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 10 अक्टूबर को सुबह 8:16 पर अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के चले जाने से उनके पूरे परिवार में गम का माहौल छा गया है। मुलायम सिंह यादव अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

मुलायम सिंह यादव के कुनबे को राजनीति गलियारे का सबसे बड़ा कुनबा कहा जाता है। उनके परिवार के 25 से ज्यादा लोग राजनीतिक सियासत से जुड़े हुए हैं। उनके बेटे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में आइए हम आपको उनके पूरे परिवार के बारे में बताते हैं।

कौन-कौन है मुलायम सिंह के कुनबे में

मुलायम सिंह यादव के पिता का नाम सुघर सिंह यादव था। उनके पांच बेटे थे- अभय राम सिंह यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव। सभी भाइयों में अभय राम सिंह सबसे बड़े थे, जबकि शिवपाल सिंह सबसे छोटे हैं और मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

अभय राम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव के पांचों भाइयों में अभय राम सिंह यादव सबसे बड़े थे। उनके बेटे धर्मेंद्र यादव भी राजनीति में सक्रिय है। धर्मेंद्र यादव पहली बार मैनपुरी से साल 2004 में सांसद बने थे। उसके बाद साल 2009 में और साल 2014 में वह लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह अब तक तीन बार सांसद रहे हैं, हालांकि साल 2019 में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

whatsapp channel

google news

 

अभय राम सिंह की बेटी संध्या यादव भी राजनीति में सक्रिय है। संध्या यादव को मैनपुरी से निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया था। धर्मेंद्र यादव की दूसरी पत्नी शीला यादव की राजनीतिक गलियारों में सक्रिय है। धर्मेंद्र यादव के छोटे भाई अनुराग यादव ने साल 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें इसमें जीत नहीं मिली।

रतन सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव के दूसरे भाई का नाम रतन सिंह यादव है। उनके बेटे रणबीर सिंह यादव, तेज प्रताप यादव रतन सिंह के पौत्र हैं। तेजप्रताप मैनपुरी से सांसद भी रह चुके हैं। तेज प्रताप ने इंग्लैंड में मैनेजमेंट साइंस की पढ़ाई की है। तेज प्रताप यादव की शादी लालू यादव की बेटी से हुई है ।फिलहाल तेज प्रताप यादव राजनीतिक गलियारों में सक्रिय हैं।

मुलायम सिंह यादव

अपने भाइयों में मुलायम सिंह यादव तीसरे नंबर के हैं। मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव मालती देवी और मुलायम सिंह यादव के ही बेटे हैं। मुलायम सिंह यादव ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की थी, उनके बेटे का नाम प्रतीक यादव है। प्रतीक यादव को राजनीति की दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह एक बिजनेसमैन है, लेकिन उनकी पत्नी और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वहीं बीते साल अपर्णा यादव ने सपा का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

मुलायम सिंह यादव और मालती देवी के बेटे अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के विधायक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 1999 में डिंपल सिंह और अखिलेश यादव ने शादी की थी। डिंपल यादव भी राजनीति में सक्रिय है। बता दे डिंपल सांसद रह चुकी है, लेकिन साल 2019 के चुनाव में वह कन्नौज से हार गई थी।

राजपाल यादव

मुलायम सिंह यादव के चौथे भाई का नाम राजपाल यादव राजपाल यादव है। वह मुलायम सिंह यादव से छोटे हैं और उनके राजनीतिक सफर में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह अंशुल जिला पंचायत अध्यक्ष है। राजपाल यादव की पत्नी प्रेमलता यादव की राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2005 में प्रेमलता सियासत में आने वाली मुलायम सिंह यादव के परिवार की पहली महिला भी थी।

शिवपाल यादव

राम सिंह यादव के सबसे छोटे भाई शिवपाल यादव राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चित नेता के तौर पर प्रसिद्ध है। शिवपाल यादव वैसे तो हमेशा मुलायम सिंह यादव के साथ ही रहे, लेकिन उनके आखिरी वक्त में अखिलेश संग बिगड़ते रिश्ते के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से किनारा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी का गठन किया। फिलहाल शिवपाल यादव जसवंत नगर सीट से विधायक है। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भी राजनीतिक में सक्रिय है। इसके अलावा शिवपाल यादव की पत्नी सरला यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं।

रामगोपाल यादव

रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं। रामगोपाल यादव के पिता का नाम बच्ची लाल यादव है। रामगोपाल यादव की बहन का नाम गीता यादव है ।बता दे रामगोपाल यादव अभी भी राजनीतिक गलियारों में सक्रिय हैं और फिलहाल राज्यसभा से सांसद है। रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं। साल 2014 में अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट से सांसद भी रह चुके हैं, लेकिन साल 2019 के चुनाव में वे हार गए थे। रामगोपाल यादव की बहन गीता देवी के बेटे अरविंद यादव की राजनीति में सक्रिय हैं।

Share on