MS Dhoni ने जिम के दोस्तो का तोड़ा डाइट प्लान, खिला दी ऐसी चीज कि देखते ही देखते वायरल हुआ Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अगस्त 2023, 4:33 अपराह्न

MS Dhoni Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को यूं ही कैप्टन कूल नहीं कहा जाता, बल्कि असल में उनका कुल अंदाज हर किसी को उनका मुरीद बना देता है। हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर धोनी की यारों के साथ मस्ती का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपने जिम फ्रेंड्स के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह सभी के साथ हंसी-मजाक भी कर रहे हैं। उनके इस मजाकिया वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन देते भी नजर आ रहे हैं।

धोनी ने जिम के दोस्तों का तोड़ा डाइट प्लान

महेंद्र सिंह धोनी का ये मजेदार वीडियो रांची का है, जिसमें वह अपने जिम फ्रेंड्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के पांचवी बार ट्रॉफी जीतने का केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी केक कटिंग के दौरान काफी मस्ती के मूड में है। उन्होंने केक काटते हुए सभी से पूछा है- हम खिलाएंगे, कौन-कौन खा रहा है? कौन-कौन डाइटिंग पर है ,वह भी बताओ…!

धोनी के इस वीडियो पर फैंस ने काफी मजेदार रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने धोनी के इस मजाकिया अंदाज को पसंद किया है, तो वही कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- माही भाई का सेलिब्रेशन पूरे साल चलता है, वह एक का सैलिब्रेशन करती है फिर नया आईपीएल सीजन आ जाता है और वह दोबारा जीत जाते हैं। यह उनका सेलिब्रेशन लूप है। तो वही एक यूजर ने कहा- धोनी एक इमोशन है।

याद दिला दे कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 16वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद वह अपने घुटनों की सर्जरी के लिए मुंबई आ गए। जहां सर्जरी के बाद उन्हें रांची के रिहैब सेंटर भेज दिया गया। वहीं बीते कुछ समय से धोनी अपनी रिकवरी पर खास को फोकस कर रहे हैं। बता दे धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल के सीजन में वह अगली बार खेलेंगे या नहीं… इस बात को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।