‘गणपति बप्पा मोरिया’…धोनी ने धांसू अंदाज में की गणपत‍ि बप्पा की पूजा, वायरल Video ने लुट लिया फैंस का दिल; देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 सितम्बर 2023, 1:22 अपराह्न

MS Dhoni Video Viral: भारतीय क्रिकेट हिस्ट्री के सबसे कूल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी हर खबर पर उनके लाखों-करोड़ों फैंस की नजर टिकी रहती है। हाल-फिलहाल धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी गणपति बप्पा मोरेया के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। बता दे यह वायरल वीडियो मुंबई में आयोजित गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन का है, जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और हर कोई धोनी के इस अवतार का भी मुरीद हो गया है।

वायरल हुआ धोनी का नया Video

महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी एक बार फिर काफी मस्ती भरे धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। धोनी के इस वीडियो पर कमेंट करने वालों की बौछार लगी हुई है। हर कोई धोनी के इस नए अंदाज को भी काफी पसंद कर रहा है।

बता दे धोनी के इस नए वीडियो को सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक क्रिकेट फैंस ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस दौरान वह वीडियो में गणपति बप्पा के पंडाल में उन पर फूलों की बौछार करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में धोनी एक बार फिर अपने लंबे बालों के साथ फैंस के दिलों को लूटते नजर आ रहे हैं।

धोनी के लंबे बालों की हुई वापसी

बता दे कई सालों बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर लंबे बालों में देखा गया है। हालांकि अभी भी पुराने वाले धोनी की झलक आने में कुछ समय और लगेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन में लंबे बालों के साथ उतरना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब यह कयास लगाया जा रहे हैं कि धोनी अपने फैंस की इस दिली ख्वाहिश को अगले आईपीएल सीजन में खेलते हुए पूरा कर देंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।