MS Dhoni के घुटने में लगी चोट, पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य जी से 40 रूपये में करा रहे इलाज

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 जुलाई 2022, 1:28 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे दमदार कप्तान कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) के घुटनों में इन दिनों काफी दर्द हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि वह अपनी इस परेशानी का ईलाज (MS Dhoni Knee Treatment) किसी बड़े अस्पताल में नहीं, बल्कि झारखंड की राजधानी रांची(Ranchi) के नजदीक एक गांव में एक पेड़ के नीचे बैठने वाले वैद्य (Ranchi Vaidya Baba) से करवा रहे हैं। कौन है यह वैद्य बाबा? आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं…

MS Dhoni Knee Treatment

इस वैद्य से करवा रहे हैं धोनी इलाज

दरअसल यह वैद्य बाबा काफी प्रख्यात है। ये जंगली जड़ी-बूटियों की मदद से पारंपरिक तरीके से अपने मरीजों का इलाज करते हैं। दवा की खुराक के लिए वह आज भी हर मरीज से ₹20 की फीस लेते हैं। ₹20 की अपनी फीस में ही वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी इलाज कर रहे हैं।

MS Dhoni Knee Treatment

जंगली-जड़ीबुटी से करते हैं इलाज

यह प्रख्यात वैद्य बाबा रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में देसी गाय के दूध, पेड़ की छाल और कई अन्य तरह की दूसरी जंगली जड़ी बूटियों से दवाई बनाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब तक इनसे 4 खुराक ले चुके हैं। धोनी के माता-पिता भी अपना इलाज यही से करवाते हैं।

MS Dhoni Knee Treatment

दूर-दूर से आते हैं लोग इलाज कराने

वैद्य बंधन सिंह खेरवार से दूरदराज के कई राज्यों से भी लोग दवा लेने आते हैं। कहा जाता है कि इनका नाम कई राज्यों में प्रसिद्ध है। खुद धोनी का भी यह कहना है कि उन्हें वैद्य बाबा की दवा से आराम है। वैद्य बंधन सिंह खेरवार का कहना है कि धोनी उनके पास एक आम मरीज की तरह ही आते हैं और दवा लेकर जाते हैं। उनमें बड़े आदमी होने का किसी तरह का कोई घमंड या गुरुर नहीं है।

MS Dhoni Knee Treatment

एमएस धोनी के आते ही उमड़ती ही भीड़

धोनी के बाबा के पास दवा लेने आने की खबर जैसे ही लोगों को सुनाई देती है, तो लोग भारी तादाद में वहां धोनी को देखने और उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं। इतना ही नहीं धोनी भी सभी लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।