क्रिकेट ही नहीं सिंगिंग मे भी माहिर है अपने माही भाई, गाना सुन कर हो जाएगें गदगद; देखें विडियो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 24 अगस्त 2023, 10:04 अपराह्न

MS Dhoni Singing Song: माही का गाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी का सिंगिंग सुन आप गदगद हो जाएंगे.

MS Dhoni Singing Song: एमएस धोनी आज भी सभी भारतीय लोगों के दिलों पर राज करते हैं. जब भी उनका कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो पल भर में वायरल हो जाता है. एमएस धोनी को क्रिकेट के अलावा फिल्म और सिंगिंग का भी बहुत शौक है. इसी को लेकर उनका एक गाना गाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी का सिंगिंग सुन आप गदगद हो जाएंगे.

महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें माही अमिताभ बच्चन के एक सोंग्स को गुनगुनाते दिख रहे हैं. इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट वाले ही कपड़े पहने हुए हैं. सोफे पर बैठ वह अमिताभ बच्चन का सोंग्स एक ‘एक एहसान कर अपने मेहमान पर सलामे इश्क वाली सोंग्स को काफी अच्छे तरीके से गुनगुना रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठा कोई अन्य उनकी सुरीली आवाज की तारीफ करते हुए साथ में गुनगुना रहा है उनके गाने के तरीके से ऐसा लग रहा है कि वह कोई मजे हुई सिंगर है उनकी सुरीली आवाज को हर कोई तारीफ कर रहा है।

देखें- MS Dhoni Singing Song Video

View this post on Instagram

A post shared by Mohitmahipal Sharma (@mohitsharma18)

यह वीडियो देख उनके फैंस काफी गदगद हैं। उनके इस गाने को सुन एक फैन से लिखा आज पता चला आखिर अरिजीत सिंह आपके पैर क्यों पड़ते हैं। वहीं दूसरे फ्रेंड्स ने लिखा कि सर आप एक अच्छे क्रिकेटर होने के साथ-साथ बहुत अच्छे एंटरटेनर और मोटीवेटर भी हो। आप जूनियर्स के लिए काफी लकी हो। आपके साथ काम करके हर कोई धन्य हो जाएगा।

जानें कहाँ का है यह विडियो

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो ड्रेसिंग रूम का है। यह वीडियो उनके साथी खिलाड़ी मोहित शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में बैठकर महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘सलामे इश्क मेरी जान’ को गुनगुनाते दिख रहे हैं। यह वीडियो धोनी के बर्थडे पर मोहित शर्मा द्वारा शेयर किया गया था।

ये भी पढ़ेंरांची जाने मे रास्ता भटक गए धोनी, लोगो से रास्ता पूछते माही भाई का विडियो हुआ वायरल; देखें विडियो

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।