रिटायरमेंट ले रहे ‘कैप्टन कूल’ धोनी, CSK का ट्वीट पढ़ थम गई क्रिकेट फैंस की सांसे; आपने देखा?

MS Dhoni Retirement, CSK Twitt On Captain Cool: महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई है। दरअसल सीएसके ने मंगलवार को एमएस धोनी को लेकर एक बेहद इमोशनल कर देने वाला वीडियो शेयर किया। इस वीडियो ने फैंस की धड़कन बढ़ा दी है। फैंस अब सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या एमएस धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट लेने वाले हैं? क्या माही ने चेन्नई सुपर किंग से अलग होने का फैसला कर लिया है? क्या धोनी आईपीएल का आखरी सीजन खेल चुके हैं? क्या अब धोनी क्रिकेट के बल्ले को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे? इन सभी सवालों के साथ सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।

क्या रिटायरमेंट ले रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सीएसके ने मंगलवार को एक ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा- ओह कैप्टन, माय कैप्टन…। बता दें कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने आईपीएल 2023 जीतकर एक नया इतिहास रचा है। चेन्नई के टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5 ट्रॉफी लेने वाली मुंबई इंडियंस से बराबरी कर ली है। ऐसे में अगर यह धोनी का आखिरी आईपीएल था, तो फैंस अब धोनी को आईपीएल के मैदान में अगले साल काफी मिस करने वाले हैं।

बता दे सीएसके ने अपने इस पोस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का 33 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी स्टेडियम की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही धोनी की आईपीएल 2023 के दौरान की तस्वीरों को भी इसमें दिखाया गया है। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि- वह हमें छोड़ कर जा रहे हैं, थाला मत जाओ…प्लीज, सीएसके की अगुवाई करते रहो। तो वही एक फैन ने कहा- क्या थाला कप्तानी से हटने वाले हैं?

Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

सीएसके के ट्वीट ने बढ़ाई फैंस की धड़कने

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किए गए सीएसके के इस पोस्ट पर कमेंट इतने इमोशनल कर देने वाले हैं कि उन्हें पढ़कर यह कहना गलत नहीं होगा कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी 7 नंबर की जर्सी… फैंस के लिए सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि धोनी अब लोगों के इमोशन बन चुके हैं। धोनी को अलविदा कहना फैंस के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं होगा।

whatsapp channel

google news

 

जहां एक ओर सीएसके के इस ट्वीट ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है, तो वही फैंस खुद को धोनी के उस इंटरव्यू को लेकर समझाते हुए भी नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अगले आईपीएल सीजन में खेलने के संकेत दिए हैं। इस दौरान कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस बात का जिक्र किया है कि नहीं यह उनका आखिरी सीजन नहीं हो सकता, क्योंकि उन्होंने हिंट दिए थे कि वह अगले सीजन में भी खेलने वाले हैं।

क्या अगले IPL सीजन में खेलेंगे धोनी?

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 16वेें सीजन को जीतने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि- अगर परिस्थितियों को देखें तो मेरे लिए सन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले 9 महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजम और खेलना कठिन है… शरीर को साथ देना होगा। फैंस ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया है, यह उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि- मैं एक और सीजन खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात मुझे दिखाए हैं, मुझे भी उसके लिए कुछ करना चाहिए।

Share on