MS Dhoni खुद करेंगे अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जुलाई में ही लॉन्च होगा ट्रेलर और फिल्म

MS Dhoni Film: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लगातार चर्चाओं में है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी शानदार कप्तानी के जरिए पांचवीं बार ट्रॉफी जिताने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। वही जन्मदिन मनाने के बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ चेन्नई पहुंच गए हैं। जहां वह जल्द ही अपनी पहली फिल्म को लांच करेंगे।

आ रही है धोनी की ‘लेट्स गेट मैरिड’ फिल्म

बता दे धोनी 10 जुलाई को तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ यानी LGM के ट्रेलर और ऑडियो को लॉन्च करने वाले हैं। धोनी ने इस फिल्म को अपने एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया है। इसी फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लिए धोनी अपनी पत्नी के साथ चेन्नई पहुंचे हैं, जहां उनके फैंस ने बेहद शानदार अंदाज में उनका स्वागत किया है।

महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरे तो फैंस ने उनका बेहद अद्भुत अंदाज में स्वागत किया। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के स्वागत की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल भी हो रही है, जिसमें वह अपनी एक फैन गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी ‘लेट्स गेट मैरिड’ फिल्म?

बता दें धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म LGM यानी लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज होगा। फिल्म रमेश थमिलमानी ने डायरेक्ट की है। बात इस फिल्म की कास्ट की करें तो बता दें इसमें हरीश कल्याण, ईवाना, नादिया और योगी बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

whatsapp channel

google news

 
Share on