MS Dhoni: एमएस धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन, IPL मैंच के दौरान लगी थी चोट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 जून 2023, 1:51 अपराह्न

MS Dhoni Knee Surgery, MS Dhoni Health Update: महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कंप्लीट हो गई है। फिलहाल धोनी को डॉक्टरों की टीम की देखरेख में रखा गया है। बता दे धोनी के घुटने में ये चोट आईपीएल 2023 के एक मैच के दौरान लगी थी। वहीं 30 मई को जैसे ही आईपीएल के नतीजों के साथ धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीती, उसके बाद 31 मई को उन्हें जांच के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल लाया गया। जहां 1 जून यानी आज सुबह उनके घुटने का ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब कंप्लीट हो गया है।

धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन

बता दे आईपीएल मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में गहरी चोट आई थी, जिसकी वजह से उनका नाम काफी ज्यादा सुर्खियों में छा गया था। यह चोट उन्हें 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आग लगी थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के अपने जुनून में धोनी अपनी चोट को पूरी तरह से भूल बैठे थे। वह अपनी इस घुटने को लेकर पूरी तरह से बेपरवाह थे। इतना ही नहीं मैच में कई बार उन्हें दर्द से लड़खड़ाते भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुई।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी का ऑर्पोरेशन आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया है। धोनी का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम डिनशा परदीवाला है। बता दे वह सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की हेड है। ऋषभ पंत की सर्जरी के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, तभी से इनका नाम सुर्खियों में है। वही महेंद्र सिंह धोनी अभी घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

अगले आईपीएल सीजन में फिर लौटेंगे धोनी

बता दे महेंद्र सिंह धोनी को लेकर यह कहा जा रहा था कि वह इस आईपीएल सीजन में अपने संन्यास का ऐलान कर देंगे, लेकिन जब धोनी से उनके संन्यास को लेकर सवाल किया गया तो जिस अंदाज में उन्होंने फैंस की उम्मीदों पर अपना प्यार जाहिर किया उससे यह साफ जाहिर होता है कि वह अगले सीजन में फिर अपना बल्ला लेकर लौटेंगे। ऐसे में फैंस के बीच धोनी को एक बार फिर अगले सीजन में देखने की बेताबी अभी से बढ़ गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।