शादी समारोह मे पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज मे नजर आए धोनी, साक्षी ने शेयर की एक-दूजे में डूबे तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा धोनी (Jiva Dhoni) के साथ जयपुर में कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल (Congress Leader Praful Patel) के बेटे की शादी में पहुंचे। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही है।

खास बात यह है कि इस शादी समारोह में आकर्षण का केंद्र धोनी और साक्षी बनते नजर आ रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में माही और साक्षी की कुछ क्यूट एंड रोमांस से भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

whatsapp channel

google news

 

एक-दूजे में डूबे साक्षी-धोनी

साक्षी-धोनी की रोमेंटिक तस्वीरें

शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी धोनी के बीच इस दौरान बेहद जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री इन तस्वीरों के जरिए देखने को मिली। दोनों एक-दूसरे से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। दोनों की नजरें एक-दूसरे पर टिकी हुई है, तो वही तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस भी क्यूट जोड़ी पर अपना भरमार प्यार लुटा रहे हैं।

साक्षी-धोनी की रोमेंटिक तस्वीरें

 

वायरल हुई साक्षी-धोनी की रोमेंटिक तस्वीरें

बता दें यह तस्वीरें साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह धोनी और साक्षी बेपरवाह एक-दूसरे को देख एपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ जमकर डांस भी किया। दोनों ने इस पार्टी में फुल ऑन इंजॉय किया। इस बात का अंदाजा आप इन तस्वीरों के जरिए लगा सकते हैं।

साक्षी-धोनी की रोमेंटिक तस्वीरें

 

वायरल तस्वीरों पर फैन्स लुटा रहे प्यार

साक्षी-धोनी का यह रोमांस भरा रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बाद फैंस भी जमकर उन पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Share on