धोनी की लहराती सरसों की फसल ने जीता दिल, सेल्फी के साथ दिखाई फार्म हाउस की अपनी फसल

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों अपने रांची के शैंबो स्थित फार्म हाउस (MS Dhoni Farm House) पर रह रहे हैं। साथ ही वह इन दिनों अपना ज्यादातर समय खेती-बाड़ी करने में बिता रहे हैं। बीते दिनों में वायरल हुए महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरों (MS Dhoni Farm House Viral Image) से साफ है कि माही को खेती करना बेहद पसंद है। यही कारण है कि क्रिकेट (Cricket) से संन्यास लेने के बाद से खेती कर एक वह अलग ही लाइफ़स्टाइल जी रहे हैं। इस बार धोनी ने पीली सरसों की खेती की है। 43 एकड़ के फार्महाउस में सरसों के लहराते खेत की तस्वीर को खुद महेंद्र सिंह धोनी ने तस्वीर के जरिए दिखाया है।

धोनी के लहलहाते खेत की तस्वीरें वायरल

इन दिनों धोनी अपने पूरे परिवार के साथ अपने रांची स्थित फार्महाउस पर अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। धोनी अक्सर अपने फॉर्म हाउस पर परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते है। अपने परिवार के साथ रहते हुए धोनी खेती-बाड़ी का काम करनी भी खासा पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सरसों के खेत के साथ एक सेल्फी खिंचवाई है।

whatsapp channel

google news

 

धोनी के सरसों के लहलहाते खेतों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस भी इस पर अलग अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें इससे पहले भी धोनी की खेती करती हुई कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

धोनी के कृषि सलाहकार रोशन ने सरसों की फसल को लेकर बताया कि- उनके सरसों के पौधों के बीच में मटर के पौधे भी लगाए गए हैं। इंटरक्रॉपिंग के तहत एक ही खेत में एक से ज्यादा फसल लगाने से अच्छी पैदावार होती है। यही कारण है कि 43 एकड़ के फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी समेत कई सब्जियों की खेती की गई है।

Share on