MS Dhoni Family: धोनी की बहन नहीं है किसी हीरोइन से कम, यहां देखे माही के पूरे परिवार की झलक

Mahendra Singh Dhoni Family Photos: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। धोनी को क्रिकेट की दुनिया में ‘कप्तान कूल’ के नाम से भी जाना जाता है। 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची के एक साधारण परिवार में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी का सपना बचपन से ही एक बड़ा क्रिकेटर बनने का था। ऐसे में उन्होंने शुरुआत से ही अपने खेल पर पूरा फोकस बनाए रखा। हालांकि उनके इस क्रिकेट सफर में उनके माता-पिता से ज्यादा उनका साथ उनकी बहन जयंती ने निभाया।

Mahendra singh dhoni Family

महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती हमेशा उनके हर फैसले में उनके साथ रहती थी। ऐसे में आइए हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती के साथ-साथ उनके पूरे परिवार से मिलवाते हैं और साथ ही बताते हैं कि कौन क्या करता है?

Mahendra singh dhoni Family

whatsapp channel

google news

 

कौन है धोनी की बहन जयंती

महेंद्र सिंह धोनी की बहन का नाम जयंती है। धोनी अपनी इस कामयाबी के सफर में अपनी बहन को अपना सबसे बड़ा साथी मानते है। धोनी का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने में उनकी सबसे ज्यादा मदद उनकी बड़ी बहन जयंती ने हीं की है। दरअसल धोनी के क्रिकेट खेलने से उनके परिवार वाले काफी नाराज रहते थे, वह कभी नहीं चाहते थे कि धोनी क्रिकेट खेले। उनका हमेशा से सपना था कि धोनी पढ़-लिखकर किसी सरकारी नौकरी पर लग जाए। हालांकि धोनी के क्रिकेटर बनने के सफर में उनकी बहन ने उनका पूरा साथ दिया और परिवार वालों को भी इसके लिए राजी किया। बता दे महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती एक स्कूल में बतौर टीचर काम करती है।

Mahendra singh dhoni Family

क्या करते हैं महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह

महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद साधारण परिवार में जन्मे थे। उनका जन्म एक साधारण व्यक्ति पान सिंह के घर में हुआ था। बता दें महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। हालांकि साल 1964 में वह अपने परिवार के साथ रांची आ गए थे और फिर यहीं बस गए। पान सिंह MECON कंपनी में काम करते थे। यहां पर वह एक पंप ऑपरेटर के तौर पर नौकरी करते थे और रांची के दोरंदा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे।

Mahendra singh dhoni Family

कौन है महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी

धोनी की मां का नाम देवकी देवी है, जो एक हाउसवाइफ के तौर पर अपना जीवन बिताती रही है। देवकी देवी ने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों की परवरिश और पूजा पाठ में बिताया है। देवकी देवी महेंद्र सिंह धोनी के बेहद करीब है।

महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी

धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। बता दें धोनी तीनों भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बात नरेंद्र सिंह धोनी की करें तो बता दें कि वह समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर राजनीति की दुनिया में आये थे। हालांकि साल 2009 में उन्होंने बीजेपी के साथ अपने पॉलीटिकल करियर की शुरुआत की, लेकिन 4 साल बाद बीजेपी को छोड़ वापस सपा में चले गए। बता दे महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी ने कई सालों पहले कर छोड़ दिया था। इस समय धोनी सिर्फ 10 साल के थे।

Mahendra singh dhoni Family

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी क्या करती है

धोनी की पत्नी का नाम साक्षी रावत है। 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत ने शादी की थी। साक्षी रावत महेंद्र सिंह धोनी से 7 साल उम्र में छोटी है। साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को गुवाहाटी में हुआ था। साक्षी और धोनी के बीच सबसे बड़ी कॉमन बात यह है कि दोनों के पिता मेकॉन लिमिटेड में ही काम करते थे। दोनों का एक-दूसरे के परिवार में आना-जाना भी था। ऐसे में धोनी और साक्षी पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। साक्षी औरंगाबाद के होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई कर चुकी है। फिलहाल साक्षी धोनी की एंटरटेनमेंट कंपनी को संभाल रही है।

Mahendra singh dhoni Family

धोनी और साक्षी की है एक बेहद खूबसूरत बेटी जीवा धोनी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी साल 2010 में हुई थी। शादी के 5 साल बाद 6 फरवरी 2015 को साक्षी ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम जीवा धोनी है। बता दे जीवा 7 साल की हो गई है और अक्सर अपने पिता के साथ मस्ती करते नजर आती है।

Share on