बंगला, गाड़ी, लग्जरी कारों के मालिक है महेन्द्र सिंह धोनी, जाने कितने करोंड़ की है नेटवर्थ

MS Dhoni Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत का सबसे कूल कैप्टन कहा जाता है। धोनी आज 42 साल के हो गए हैं। धोनी ने क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले, अपनी हुनर अंदाजी और अपने कैप्टंसी के जरिए एक ऐसा मुकाम खड़ा किया है, जिसे क्रिकेट जगत में किसी के लिए भी रिप्लेस कर पाना नामुमकिन है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने के बाद पूरी तरह से लाइमलाइट की दुनिया को अलविदा कह देने वाले महेंद्र सिंह धोनी आखिर कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं? महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक कलेक्शन में कौन-सी लग्जरी गाड़ियां मौजूद है? अगर नहीं तो आइए हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्क के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कई करोड़ के मालिक है महेंद्र सिंह धोनी

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे। महेंद्र सिंह धोनी को बचपन से ही क्रिकेट के बल्ले से बहुत प्यार था और उनका यही प्यार उनके कड़े संघर्ष का सफर तय करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में ले आया, जहां उन्होंने अपने बल्ले का जादू कुछ ऐसा दिखाया कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। महेंद्र सिंह धोनी ने बेहद कम समय में क्रिकेट की पिच पर अपने पैर जमा लिए थे। वही क्रिकेट में अपनी धाक जमाने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे बिजनेस सेक्टर में भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिया। बल्ले से रन और बिजनेस से पैसों की बरसात के साथ-साथ उन्होंने कई कंपनियों में ताबड़तोड़ निवेश किया। आलम यह है कि इन सभी के जरिए आज धोनी कई करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

करोड़ों में फीस लेते है सीएसके कैप्टन

बता दे महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टीम सीएसके के कप्तान के तौर पर 12 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करते हैं। बीते 16 साल के आईपीएल सीजन में उन्होंने सिर्फ क्रिकेट के जरिए करीबन 178 करोड रुपए की कमाई की है। बात महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति की करें तो बता दे एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की टोटल नेटवर्क 1040 करोड रुपए की है। इसमें क्रिकेट से होने वाली कमाई के अलावा उनकी कई अलग कंपनियों का ब्रांड एंडोर्समेंट, तमाम कंपनियों में किया गया निवेश पर आया रिटर्न समेत उनके कई बिज़नेस प्रॉफिट का आंकड़ा शामिल है।

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले शख्स है महेंद्र सिंह धोनी

बता दे महेंद्र सिंह धोनी की कमाई का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि वह झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति हैं। यह मुकाम धोनी ने पहली बार हासिल नहीं किया है। इनकम टैक्स रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी लगातार झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर के तौर पर जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 38 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स चुकाया था।

whatsapp channel

google news

 

धोनी के पास है लग्जरी घर और फार्महाउस

एमएस धोनी के पास करोड़ों की दौलत ही नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी है। धोनी के पास रांची और देहरादून में बेहद आलीशान करोड़ों की कीमत के घर है, जहां वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं। झारखंड के रांची में स्थित उनके घर का फार्महाउस 23 एकड़ में फैला हुआ है। जहां पर वह ऑर्गेनिक फार्मिंग करते हैं। इसके अलावा धोनी ने कई होटल रेजिडेंसी में भी निवेश किया है। फार्मिंग के जरिए भी धोनी लाखों में कमाते हैं।

धोनी ने कहां-कहां किया है निवेश

बात महेंद्र सिंह धोनी के निवेश की करें तो बता दें कि उन्होंने कई स्टार्टअप में अपना पैसा लगाया है। इसके जरिए उन उन्हें जबरदस्त रिटर्न मिलता है। उनके निवेश करने वाली फर्मों में खाताबुक, प्री-ओन्ड कार इकॉमर्स प्लेटफॉर्म Cars24, प्रोटीन फूड्स स्टार्टअप शाका हैरी और ड्रोन सर्विसेज स्टार्टअप गरुण एयरोस्पेस का नाम शामिल है। इसके साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी का खुद का फिटनेस और लाइफ़स्टाइल क्लॉथ ब्रांड सेवन भी है, जिसके जरिए अच्छी खासी कमाई करते हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत से जुड़े भी उनके कई बिजनेस इंवेस्टमेंट है।

धोनी का कार और बाइक क्लैक्शन

कार और बाइक क्लैक्शन के मामले में धोनी सबसे टॉप खिलाड़ी है। बता दे MS Dhoni के पास Hummer H2, Ferrari 599GTO, AudiQ7, Land Rover, Rolls Royas Silver Shadow, NissanJonga और mercedes Benz GLE जैसी लग्जरी कारें हैं। इसके अलावा उनका बाइक क्लैक्शन भी शानदार है, जिसमें Harley Davison FatBoy, Kawasaki Ninja H2, Yamaha RD 350 और Ducati 1098 जैसी धांसू बाइक मौजूद हैं।

Share on