धोनी की बाइक पर पीछे साक्षी नहीं ये कौन बैठा है? Video देख हुई सवालों की बौछार; क्या आप पहचानते है?

MS Dhoni Video Viral: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। आलम यह है कि धोनी को कैप्टन कूल के नाम से बुलाया जाता है। साल 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं इन दिनों धोनी के आईपीएल संन्यास को लेकर चौतरफा चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि धोनी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अपनी 9 महीने की हेल्थ जर्नी के बाद आईपीएल 2024 में खेलने का फैसला लेंगे। इससे यह तो साफ है कि धोनी ने अभी आईपीएल से संन्यास नहीं लिया है।

वायरल हुआ धोनी का वीडियो

अगर आप भी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी नंबर 7 के दीवाने हैं, तो आपको यह बात बखूबी पता होगी कि महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स के कितने शौकीन है। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बता दें कि यह वीडियो नया नहीं, बल्कि पुराना है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी फूल टशन में एक बाइक की सवारी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके पीछे भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बॉलर एस श्रीशांत बैठे हुए हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि माही बाइक चला रहे हैं और एस श्रीसंत उनके पीछे बैठे हुए हैं। दोनों ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी पहनी हुई है। बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है, जिसे एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोग जमकर ना सिर्फ शेयर कर रहे हैं, बल्कि उन दिनों को याद करते हुए कमेंट सेक्शन में अपना प्यार भी बरसा रहे हैं।

सुपरहिट है सुपरकूल कप्तान की क्रिकेट जर्नी

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान में साल 2004 में डेब्यू किया था। 3 साल बाद साल 2007 में वह कप्तान बन गए और उन्होंने भारत को पहला T20 विश्वकप दिलाया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में शानदार जीत के साथ धोनी का नाम कैप्टन कूल के टाइटल के साथ चौतरफा छा गया। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने वनडे विश्व कप जीतकर एक नया इतिहास रचा।

whatsapp channel

google news

 

क्या अगला आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसे में जहां एक ओर जीत के जश्न के साथ महेंद्र सिंह धोनी का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है, तो वहीं उनके फैंस उनके संन्यास को लेकर काफी परेशान है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि बता दें कि अब तक माही ने आईपीएल से अपने संन्यास की ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, इसलिए यह हो सकता है कि धोनी आईपीएल 2024 में एक बार फिर अपनी कूल कप्तानी और अपने दमदार बल्ले का जलवा दिखाते नजर आये।

Share on