MS Dhoni: क्रिकेट छोड़ पुलिस अधिकारी बने धोनी! आगे पीछे फौज की भीड़ देख दंग हुआ फैंस, देखे वायरल Photo

MS Dhoni as Police Officer: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पूर्व कप्तान और धुआंधार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों IPL 2023 की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी नेट प्रैक्टिस की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंसी अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार आईपीएल 2023 में धोनी अपने बल्ले का जबरदस्त जादू दिखाने वाले हैं। वही इन तस्वीरों और वीडियो के बीच धोनी की एक और ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस वर्दी में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनके इर्द-गिर्द और भी कई पुलिस अधिकारी खड़े हैं। क्या है इस तस्वीर की पूरी सच्चाई… आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

MS Dhoni

वायरल हुई एमएस धोनी की नई तस्वीरें

धोनी की कुछ तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि ये तस्वीरें एक विज्ञापन की बताई जा रही है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस अधिकारी की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनके साथ और भी कई पुलिसकर्मी इस तस्वीर में दिख रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वही क्रिकेट फैंस भी इस पर काफी मजेदार अंदाज में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए रोहित शेट्टी की फिल्मों के कॉर्प को धोनी के आगे फीका बताया है।

whatsapp channel

google news

 

पुलिस अधिकारी बने महेंद्र सिंह धोनी

ट्विटर पर धोनी की वर्दी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस अलग-अलग अंदाज में कयास लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए फैंस लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि आईपीएल के आगामी सत्र के विज्ञापन में धोनी एक पुलिस की भूमिका में क्यों नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। यह बात तो सभी जानते हैं कि धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

मालूम हो कि इससे पहले भी धोनी आर्मी की वर्दी में नजर आ चुके हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी सेना लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक पर है। हालांकि इस बार धोनी की पुलिस वर्दी की जो तस्वीरें सामने आई है, यह एक विज्ञापन की है। विज्ञापन के लिए एमएस धोनी ने यह पुलिस की वर्दी पहनी है।

MS Dhoni

फिर सीएसके की कमान संभालेंगे धोनी

बता दें कि धोनी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम से मिले थे। इस दौरान हार्दिक और धोनी की मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। वही बात आईपीएल के 16वें संस्करण यानी इस साल होने वाले मैच की करें, तो बता दें कि इस बार भी धोनी सीएसके की टीम के साथ मैदान में अपने बल्ले का जादू दिखाते नजर आएंगे। मालूम हो कि धोनी ने पिछले साल रविंद्र जडेजा को कप्तानी की कमान सौंपी थी, लेकिन बाद में टीम के प्रबंधक ने उन्हें ही कप्तान बना दिया था।

Share on