सर्जरी के बाद धोनी का पहला Video आया सामने, बेटी जीवा के साथ कुत्तों की लगवा रहे हैं दौड़; देखें

MS Dhoni Video Viral: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम की शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद से ही लगातार चर्चाओं में है। दरअसल मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों में चोट लग गई थी। यह चोट इतनी गहरी थी कि आईपीएल की समाप्ति के तुरंत बाद धोनी ने घुटनों की सर्जरी करा ली। वहीं सर्जरी के बाद अब धोनी रांची में अपने घर पर रिहैब कर रहे हैं। हाल ही में धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। बता दे सर्जरी के बाद यह पहली बार है जब धोनी को मस्ती करते देखा गया है।

वायरल हुआ महेंद्र सिंह धोनी का नया वीडियो

सर्जरी के बाद धोनी का पहली बार कोई वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर किया है। वीडियो में धोनी अपने पेट्स डॉग के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी जीवा भी दिख रही है। बता दे यह वीडियो धोनी के रांची के बड़े से फार्महाउस का है। यहां पर धोनी ने चार अलग-अलग ब्रीड्स के कुत्ते पाले हुए हैं, जिनके साथ वह मस्ती कर रहे हैं।

IPL में भी बेटी जीवा के साथ धोनी ने की थी मस्ती

बता दे आईपीएल 2023 के दौरान जीवा अपने पापा का मैच देखने ग्राउंड पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने पापा को ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम को चीयर किया। वही सर्जरी के बाद बीते दिनों धोनी की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें धोनी अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आए थे।

Share on