Mirzapur Season 3: कब आएगी मिर्जापुर-3, ‘रॉबिन’ उर्फ प्रियांशु पेन्युली का जवाब सुन झूम उठे फैंस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 सितम्बर 2023, 3:13 अपराह्न

Mirzapur Season 3 Release Date: आने वाले कुछ महीनों में बैक-टू-बैक कई धमाकेदार वेब सीरीज लॉन्च होने वाली है। इस कड़ी में सोनी लिव पर ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ़ सोलोंग वैली’ वेब सीरीज जल्द ही लांच होगी। वही इस वेब सीरीज में प्रियांशु पेनयुली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दे इससे पहले प्रियांशु प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर में भी अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। मिर्जापुर के दोनों सीजन वेब वर्ल्ड में सुपरहिट रहे हैं। वहीं दर्शकों को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हाल ही में जब प्रियांशु से इसके तीसरे सीजन को लेकर अपडेट मांगा गया तो उन्होंने बड़ी जानकारी साझा की।

कब रिलीज होगी मिर्जापुर 3 वेब सीरीज

मिर्जापुर के दोनों सीजन में प्रियांशु ने रॉबिन का किरदार निभाया है। दोनों में उनकी जर्नी काफी मजेदार और ट्विस्टेड रही है। ऐसे में फैंस उन्हें तीसरे सीजन में देखने की उम्मीद भी जाता रहे हैं। वहीं तीसरे सीजन को लेकर जब प्रियांशु से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘बस वही है कि शूटिंग हो चुकी है। मसाला डल रहा है… पोस्ट प्रोडक्शन का… एडिट में, साउंड में… बाकी अगले साल की शुरुआत की बात हो रही है अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।’

उनके इस बयान से साफ है कि मिर्जापुर 3 वेब सीरीज अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। बता दे इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी और अली फसल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बीते सीजन में आपने देखा था कि गुड्डू पंडित ने मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा कर लिया था और कालीन भैया को गोली लग गई थी, जिसके बाद वह गंभीर हालत में थे।

कब रिलीज होगी चार्ली चोपड़ा वेब सीरीज

अब बात प्रियांशु परेनयुली की वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा’ की करें तो बता दे कि इसs ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस वेब सीरीज में वामिका, नीना गुप्ता, नसरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, गुलशन ग्रोवर, पाओली दम. विवान शाह लारा भूपति और प्रियांशु पेनयुली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दे यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें वामिका लीड रोल में नजर आएंगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।