रोमांस, लड़ाई और डांस के बाद मेट्रों में फैंशन शो, वायरल Video देख लोगों ने कहा- दिल्ली का वायरस नागपुर पंहुचा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 सितम्बर 2023, 8:47 अपराह्न

Nagpur Metro Viral Video: मेट्रो के अंदर ही फैशन शो शुरू हो गया है। जी हां एक अनोख फैशन शो… जिसमें कई लोग फैशन के जलवे दिखाते नजर आ रहे हैं।

Nagpur Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो के अब तक कई अजब-गजब वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें कभी कपल्स को रोमांस करते तो कभी लोगों को लड़ते झगड़ते देखा गया है। ऐसे में हाल फिलहाल सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ना कोई लड़ रहा है, ना कोई प्यार कर रहा है, ना ही कोई अपनी सुरीली आवाज के जादू बिखेर रहा है और ना ही कोई अपने डांस का हुनर दिखा रहा है, बल्कि इस बार का नजारा तो बिल्कुल ही हटकर है। हालांकि यह बात अलग है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं है, बल्कि नागपुर मेट्रो का है। जिसमें आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर ही फैशन शो शुरू हो गया है। जी हां एक अनोख फैशन शो… जिसमें लोग अलग-अलग तरह के कपड़ों और फैशन से अपनी खूबसूरती के जलवे दिखाते नजर आ रहे हैं।

वायरल हुआ मेट्रो का एक नया वीडियो(Nagpur Metro Viral Video)

अतरंगी, अजीबो-गरीब वीडियो के लिए दिल्ली मेट्रो का नाम लगातार विवादों में रहता है। ऐसे में इन विवादों के चलते दिल्ली मेट्रो हर दिन सुर्खियों में छाई रहती है, लेकिन इस बार दिल्ली मेट्रो को नागपुर मेट्रो ने पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर नागपुर मेट्रो का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को दिल्ली मेट्रो की याद आ गई है और लोगों ने इस वायरल वीडियो को देखते ही इस बार कमेंट सेक्शन में लगभग एक जैसे ही कमेंट किए हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा है कि- दिल्ली वालों का वायरस नागपुर पहुंच गया है।

वायरल नागपूर मेट्रो फैशन शो ने मचाया हंगामा

नागपुर मेट्रो के इस वायरल वीडियो में कुछ लड़कियों, लड़कों और बच्चों का ग्रुप रैंप वॉक करता नजर आ रहा है। सभी ने अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनी हुई है। मेट्रो के फर्श पर वॉक करते नजर आ रहे सभी लोग काफी खूबसूरत लग रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वीडियो को शूट करने के दौरान किसी ने उन्हें वहां पर रोका या टोका भी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे यह आइडिया जिन लोगों का भी हो, लेकिन इसने इन लोगों के साथ-साथ नागपुर मेट्रो को भी पॉपुलर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- चांद पर विक्रम लैंडर ने किया ऐसा करिश्मा कि झूम उठे ISRO साइंटिस्ट, दुबारा किया सफल लैंडिंग; VIDEO

इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल nagpur_xfactor_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2,69,784 लोग देख चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट करने वालों की संख्या भी लाखों में है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।