Marry me Shubhman gill! तेंदुलकर की लाडली सारा ताकती रह गई, इस लड़की ने सरेआम किया शुभमन गिल को प्रपोज!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 13 जून 2023, 2:24 अपराह्न

Shubhman gill Marriage: शुभमन गिल इन दिनों क्रिकेट की दुनिया का वो सितारा बने हुए हैं, जिसका जिक्र खबरों के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर दिन छाया नजर आ रहा है। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए वनडे टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भले ही भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई हो, लेकिन इसके बावजूद भी शुभमन का नाम खबरों में टॉप पर बना हुआ है। दरअसल क्रिकेट के मैदान से एक बेहद दिलचस्प घटना सामने आई है। इस समय सोशल मीडिया पर हर कोई इसी को लेकर चर्चा कर रहा है। हर कोई शुभमन की उस फैन गर्ल के बारे में जानना चाहता है, जिसने लाइव मैच के दौरान शुभमन को शादी के लिए प्रपोज किया है।

कौन है शुभमन को प्रपोज करने वाली लड़की?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस मैच के दौरान सामने आई एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनी हुई है जिसमें एक फैंन गर्ल ने दुनिया के सामने शुभमन के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग के दौरान यह घटना हुई थी। इस दौरान मैदान पर उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी, तभी कैमरा मैंन ने एक फैंन गर्ल पर फोकस किया, जिसके हाथ में शादी का प्रपोजल बोर्ड था।

फैन गर्ल ने अपने हाथों में पोस्टर को पकड़ा और कैमरे की तरफ घुमा दिया। उसके पोस्टर पर लिखा हुआ था- मुझसे शादी कर लो शुभमन…। शादी के प्रपोजल का यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे शुभमन गिल में आईपीएल के दौरान मैदान में रनों की झड़ी लगा दी थी। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

सारा के साथ है शुभमन के लव-अफेयर्स के चर्चे

सोशल मीडिया पर शुभमन को मिले इस शादी का प्रपोजल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन अब तक शुभमन की तरफ से शादी के प्रपोजल पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच यह बता दें कि शुभमन गिल का नाम इन दिनों सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर के साथ लव रिलेशनशिप को लेकर खासा चर्चा में है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने लव एंगल को लेकर कभी कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।