Arjun Kapoor के 36वें बर्थडे पर ‘मुन्नी’ बन नाचीं मलाइका अरोड़ा, किलर आदाओं से रोक दी सभी की सांसे; देखें Video

Malaika Arora Dance On Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। अर्जुन और मलाइका का प्यार भी किसी से छुपा नहीं है, क्योंकि दोनों अक्सर अपने प्यार का इजहार खुलेआम करते नज़र आते हैं। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने पुराने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही है। खास बात यह है कि मलाइका का वायरल हो रहा ये जबरदस्त डांस वीडियो अर्जुन कपूर के 36वें जन्मदिन का है, जिसमें एक्ट्रेस अपने लविंग बॉयफ्रेंड के लिए स्पेशल डांस करती नजर आ रही है।

अर्जुन अरोड़ा के लिए नाची मलाइका अरोड़ा

दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर का 36वां जन्मदिन था। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने कुछ स्पेशल दोस्तों के साथ मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर उनकी बहन अंशुला कपूर और साथ में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी नजर आई। अर्जुन कपूर की इस मिडनाइट बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपने लविंग बॉयफ्रेंड के लिए डांस फ्लोर पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रहे हैं।

छैया-छैया पर मलाइका ने मचाया गदर

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका, शाहरुख खान की फिल्म दिल से के गाने छैया-छैया पर डांस कर रही है। 49 साल की मलाइका अरोड़ा ने पार्टी में जिस तरह से अपनी ग्लैमरस अदाओं के जलवे बिखेरे हैं, उसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो रहे हैं। सभी उनकी अदाओं के, उनकी फिटनेस के और उनके बोलडनेस से जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

बता दे इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में सिर्फ डांस मूव्स ही नहीं दिखाए, बल्कि वह अपनी हसीन अदाओं के जलवे भी लोगों पर भी बिखेरती नजर आई। इस दौरान मलाइका ने काफी बॉडी फिटेट आउट पहना हुआ था, जिसमें उनकी कर्वी बॉडी साफ फ्लॉन्ट हो रही थी। यही वजह है कि एक्ट्रेस की इस लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियों को देखने के बाद फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से उठ नहीं पाएं है।

whatsapp channel

google news

 
Share on