IPL से संन्यास ले सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, महेंद्र सिंह धोनी के करीबी ने किया बड़ा खुलासा

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का एक बहुत बड़ा नाम है. अक्सर धोनी के संन्यास की बातें चलती रहती है लेकिन क्रिकेटर इस बात को लेकर कोई बयान नहीं देते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और लंबे करियर से मंत्री मुक्त भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग अभी भी उतना ही चुस्त है.उनकी पर्सनैलिटी और फिटनेस में कोई भी बदलाव नहीं आया है.

रॉबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान( Mahendra Singh Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल सत्र में काफी शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने ताबड़तोड़ रन बरसाया है. रॉबिन उथप्पा ने कहा कि” महेंद्र सिंह धोनी को एक ही चीज रोक सकती है वह है उनकी फिटनेस और स्वास्थ्य. इस वजह से शायद वह आगे नहीं खेलें लेकिन खेल को लेकर उनका जुनून काफी गहरा है. वह खेलते रहना चाहते हैं और अगर कुछ उन्हें रोक सकता है तो वह है उनका शरीर.

महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दिए थे. पिछले सीजन में ही वह इसारा कर चुके थे कि इस सीजन में वह बतौर क्रिकेटर खेलना चाहते हैं और कप्तानी नहीं करना चाहते हैं.

Also Read:Health News: पीरियड के दौरान भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना शरीर को हो सकता है गंभीर नुकसान

whatsapp channel

google news

 

महेंद्र सिंह धोनी के आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि”दर्शकों का और और तेज हो जाता है जब महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड में आते हैं. महेंद्र सिंह धोनी का प्रभाव अलग ही देखने को मिलता है और वह महान बल्लेबाज है. महेंद्र सिंह धोनी का जुनून अभी भी लोगों के सर पर चढ़कर बोलता है और वह आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं.महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कम नहीं होता है.

Share on