महेन्द्र सिंह धोनी के भाई-बहन है बेहद गरीब एवं साधारण, जाने क्या और कैसे होता है गुजर-बसर

Mahendra Singh Dhoni brother and sister: महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया, उसकी चर्चा उनकी रिटायरमेंट के बाद भी लोगों का फेवरेट टॉपिक रहती है। क्रिकेट जगत से सन्यास लेने के बाद आज महेंद्र सिंह धोनी एक साधारण जीवन जीते हैं। इतना ही नहीं वह खुद को एवं अपने परिवार (Mahendra Singh Dhoni Family) को लाइमलाइट की दुनिया से दूर रखना ही पसंद करते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि महेंद्र सिंह धोनी को यह सादा जीवन जीने की प्रेरणा उनके परिवार से मिली है। महेंद्र सिंह धोनी का नाम चाहे कितनी भी बुलंदियों पर रहा हो, लेकिन उनके परिवार ने हमेशा एक साधारण जीवन (Mahendra Singh Dhoni Family) ही जिया है।

Mahendra Singh Dhoni Family

साधारण जीवन जीता है धोनी का पूरा परिवार

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता पान सिंह धोनी और उनकी मां देवकी धोनी बेहद साधारण ढंग से अपना जीवन यापन करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के दो भाई और एक बहन है। धोनी से बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की एक बहन जयंती भी है, जो स्कूल में इंग्लिश टीचर है।

Mahendra Singh Dhoni Brother

whatsapp channel

google news

 

धोनी के हर फैसले में बहन रही हमेशा साथ

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के जरिए यह बात सभी लोग जानते हैं कि धोनी ने अपने पिता के विरुद्ध जाकर क्रिकेट को अपना करियर चुना था। हालांकि उनके इस सफर में उनकी बहन ने उनका पूरा साथ दिया था। महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले में उनकी बहन उनके हर कदम पर साथ खड़ी नजर आई थी। जयंती धोनी की शादी गौतम गुप्ता नामक एक शख्स से हुई है। धोनी की बहन जयंती के साथ-साथ उनके जीजा ने भी उनके फैसले का समर्थन किया था।

Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

Mahendra Singh Dhoni Brother

कौन है महेन्द्र सिंह धोनी के बड़े भाई

नरेंद्र सिंह धोनी का नाम हर किसी ने सुना है। सभी लोग जानते हैं कि वह एक राजनेता है एवं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से जुड़े ।हैं नरेंद्र सिंह धोनी ने 10 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। हालांकि उनके घर छोड़ने के कारणों को लेकर कभी भी मीडिया में कोई खुलासा नहीं किया गया। महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी हाउसवाइफ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने बच्चों की देखभाल और अपने घर के कामों में लगा दिया है।

2010 में साक्षी से की थी शादी

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी रावत से शादी की थी। साक्षी रावत एक होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थी। बता दे जिस होटल में दोनों की पहली मुलाकात हुई वही उसी होटल में बतौर इंटर्न काम करती थी। दोनों ने 4 जुलाई 2010 में शादी की थी और फरवरी 2015 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का नाम जीवा सिंह धोनी है।

Share on