लव सिन्हा का छल्का दर्द: बोले- शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे होने का नहीं मिला फायदा, नहीं देता कोई काम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 अगस्त 2023, 10:36 पूर्वाह्न

Luv Sinha: लव ने कहा- उनके पिता ने इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों की मदद की है, लेकिन उनकी मदद कभी किसी ने नहीं की।

Luv Sinha : अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ग़दर 2 में शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा भी नजर आए हैं। बता दे लव सिन्हा फिल्म में सिमरत कौर के भाई का रोल निभा रहे हैं। हालांकि स्क्रीन पर उनकी टाइमिंग काफी छोटी है। इतना ही नहीं फिल्म में उनके डायलॉग भी बहुत कम है। बता दे लव सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म सदियां से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, हालांकि ना यह फिल्म चल पाई और ना ही उनकी एक्टिंग कमाल दिखा पाई। ऐसे में उनका करियर एक फिल्म के बाद ही ठप पड़ गया। वही अब एक बार फिर अभिनय के पर्दे पर वापसी करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिस ने सभी को चौंका दिया।

Luv Sinha का छलका दर्द

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर की जर्नी को लेकर बात की। इस दौरान लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में भी खुलकर बताया। लव ने कहा- उनके पिता ने इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों की मदद की है, लेकिन उनकी मदद कभी किसी ने नहीं की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने इंडस्ट्री के नकली लोगों को पहचान लिया है, लेकिन अभी भी वह उन्हें मौके का फायदा उठाने देते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की है बॉलीवुड के कई लोगों की मदद

लव सिन्हा ने इस दौरान अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता दूसरों को यह जानते हुए भी मौका दे देते हैं कि वह लोग गलत कर रहे हैं। इंडस्ट्री में कई बड़े लोग हैं जिनकी मदद उन्होंने की है, लेकिन उनके बेटे की कभी किसी ने मदद नहीं की। इतना ही नहीं लव ने इस दौरान बिना नाम लिए भी इंडस्ट्री के बड़े लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के एक बेहद करीबी ने वर्कशॉप में उनकी एक्टिंग भी देखी थी और उनकी मेहनत की तारीफ भी की थी। वह चाहते तो उन्हें कम दे सकते थे, लेकिन उन्होंने नहीं दिया।

बहन सोनाक्षी को लेकर क्या बोले लव सिन्हा

लव सिन्हा ने इस दौरान अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सोना को इस बात का अंदाजा नहीं है कि कौन फेक है और कौन रियल… वह लोगों के इरादे नहीं समझ पाती। इसलिए उसे इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि वह किस तरह के लोगों से मिलती है।

ये भी पढ़ें- Gadar 2 से रातों-रात स्टार बन गई सनी देओल की पाकिस्तानी ‘बहू’, हो चुका है प्राइवेट विडियो लीक; देखें Video

बात यही खत्म नहीं हुई, इसके बाद लव सिन्हा ने अपनी फ्लॉप फिल्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि- इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने फ्लॉप फिल्में दी है। हालांकि सभी को और भी मौके मिले हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे के साथ ऐसा नहीं हुआ, उन्हें खुद को साबित करने का दूसरा मौका किसी ने नहीं दिया।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।